कलेक्टर श्री बाथम की अध्यक्षता में उत्कृष्ट विद्यालय प्रबन्धकारिणी समिति की बैठक संपन्न

  
Last Updated:  दिसम्बर 18, 2024 " 07:18 अपराह्न"

Ratlam:शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय की वार्षिक प्रबन्धकारिणी समिति की बैठक कलेक्टर राजेश बाथम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में विद्यालय की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई जिसमें कलेक्टर श्री बाथम द्वारा विभिन्न समस्याओं के निराकरण हेतु सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया।

बैठक में विद्यालय में रिक्त पदों की पूर्ति, परिसर की सुरक्षा, छात्रावास की समस्याओं का निराकरण आदि विषयों पर कलेक्टर द्वारा आवश्यक निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने विद्यालय परिसर में ऑडिटोरियम तथा मंच निर्माण के साथ ही विद्यालय में किए जा रहे निर्माण एवं सौंदर्यीकरण कार्य का अवलोकन कर कार्य की सराहना की।

बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रृंगार श्रीवास्तव, लोक निर्माण विभाग, लोक स्वा. यांत्रिकी विभाग एवं जिला शिक्षा अधिकारी प्राचार्य सुभाष कुमावत एवं अन्य अधिकारीगण तथा स्टॉफ सदस्य आर.सी. पांचाल, मनोज मूणत, माया मौर्या, ललित मेहता, रीना कोठारी, राधा सूर्यवंशी, सुधा भट्ट, सैय्यद ताहिर अली आदि उपस्थित थे।    

 525 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *