थाना प्रभारी निर्भयसिंह भूरिया व उनकी टीम को महत्वपुर्ण सफलता मिली-

  
Last Updated:  फ़रवरी 10, 2025 " 07:37 अपराह्न"

36 साल से फरार वांटेड 10,000 हजार रुपये का ईनामी स्थाई वारंटी को गिरफ्तार

jhabua news: जिले के पुलिस थाना कल्याणपुरा (Kalyanpura) थाना प्रभारी व उनकी टीम को महत्वपुर्ण सफलता मिली है 36 साल से फरार वांटेड 10,000 हजार रुपये का ईनामी स्थाई वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया न्यायालय द्वारा आरोपी को जेल भेजा गया।

पुलिस अधीक्षक जिला झाबुआ पद्म विलोचन शुक्ल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रेमलता कुर्वे द्वारा पुलिस मुख्यालय भोपाल के पालन में विशेष अभियान में फरार व ईनामी स्थाई वारंटीयों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिये थे इसके पालन में अनुविभागीय अधिकारी पेटलावद कमलेश शर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कल्याणपुरा चौकी अतंरवलिया पुलिस टीम द्वारा 36 साल से फरार स्थाई 10,000 हजार रुपये का स्थाई वारंटी को किया गया गिरफ्तार।

थाना कल्याणपुरा जिला झाबुआ पर वर्ष 1987 में अपराध क्रमांक 178/1987 धारा 147,148,451,323 भादवि का अपराध आरोपी शेख दिलावर पिता शेख रज्जाक मुसलमान निवासी मेघनगर व उसके साथियों द्वारा घटित किया गया था। आरोपी घटना दिनांक के बाद से ही न्यायालय से तारिख पेशी ना जाते हुए फरार था। न्यायालय द्वारा दिनांक 23.09.1988 को आरोपी शेख दिलावर पिता शेख रज्जाक मुसलमान निवासी मेघनगर के विरुद्ध स्थाई वारंट जारी किया था।

थाना कल्याणपुरा पुलिस टीम द्वारा सन 1988 से लगातार शेख तिलावत की तलाश मेघनगर व उसके नाइट रिश्तेदारी में किया परंतु कोई पता नहीं चला विश्वसनीय मुखबिर से जानकारी लेते पता चला की वारंटी शेख दिलावर 1994 से मेघनगर छोड़कर परिवार सहित राजस्थान गुजरात तरफ मजदूरी चला गया है जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक द्वारा 10,000 की घोषणा की गई थी। जिसकी काफी समय से पुलिस तलाश कर रही थी लेकिन सफलता नहीं मिल रही थी जिस पर थाना प्रभारी कल्याणपुरा निर्भय सिंह भूरिया द्वारा चौकी प्रभारी अंतरवलिया उप निरीक्षक जगदीश नायक के नेतृत्व में टीम गठित कर स्थाई वारंटी को गिरफ्तार करने हेतु बताया था चौकी प्रभारी अंतरलिया मेघनगर में तलाश करते विश्वसनिय मुखबिर द्वारा बताया कि स्थाई वारंटी शेख दिलावर कुशलगढ़ में मस्जिद के सामने परिवार सहित रहता है व फरारी काट रहा है जिस पर थाना प्रभारी कल्याणपुरा निर्भय सिंह भुरिया द्वारा चौकी प्रभारी अंतरवलिया सउनि जगदीश नायक को टीम के साथ कुशलगढ़ भेजा कुशलगढ़ में तीन चार दिन से लगातार पुलिस मुखबिर द्वारा बताये स्थान पर गोपनीय तरिके से सिविल कपड़ों मे तलाश किया तो पता चला कि स्थाई वारंटी कुशलगढ़ मस्ज़िद के सामने किराना दुकान पर काम कर रहा है। जिसे घेरा बंदी कर पकड़ा नाम पता पुछते शेख दिलावर पिता शेख रज्जाक मुसलमान उम्र 65 साल को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया न्यायालय द्वारा आरोपी को जेल भेजा गया।
इस सराहनीय कार्य के लिए पुलिस अधीक्षक द्वारा 10,000 हजार रुपये का नगद ईनाम देने की घोषणा की है।

सराहनीय योगदान:- थाना प्रभारी निर्भयसिंह भूरिया, चौकी प्रभारी अंतरवलिया सउनि , जगदीश नायक, प्र. आर. 172 महेंद्र भाबर, प्र. आर. 357 जगोड़ सिंह अलावा, प्र. आर. रेवसिंह चौहान, आर नारायण, आर. दिनेश, आर. हीरा मोर्य, आर मनीराम, का सराहनीय योगदान रहा।

 974 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *