Ratlam:आगामी त्यौहार को लेकर सैलाना में शांति समिति की संपन्न

  
Last Updated:  जून 6, 2025 " 08:13 पूर्वाह्न"

Ratlam_ sailana: सैलाना के पुलिस थाना परिसर में आगामी त्यौहार को लेकर शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई।
सैलाना पुलिस थाना परिसर में आयोजित शांति समिति की बैठक की अध्यक्षता एसडीएम सैलाना मनीष जैन ने की
आगामी त्यौहार ईद को लेकर हुई बैठक में एसडीएम मनीष जैन ने बताया कि भारत त्योहारों का देश है सैलाना नगर रतलाम जिले में अपनी शांति, सद्भाव प्रेम भाईचारे को लेकर प्रसिद्ध है। आगामी सभी त्योहार परंपरागत रूप से शासन के ते दिशा निर्देशों के अनुसार ही मनाए जाएं।
बैठक में एसडीओपी नीलम बघेल ने भी अपने विचार रखे।
शांति समिति की इस बैठक में एसडीएम मनीष जैन ने उपस्थित जन के साथ विचार साझा किया और चर्चा में आए सुझाव पर उचित कार्रवाई का भरोसा दिया

पुलिस थाना परिसर सैलाना में आयोजित शांति समिति की बैठक में सुरेश मालवीय, सुनील सिंह परिहार, संतोष धाबाई, नितेश राठौड़, कैलाश परिहार, कृष्ण राठौर, व्यापारी संघ अध्यक्ष इंद्रेश चंडालिया,नगर सुरक्षा समिति के पंकज बैरागी,कप्तान बैरागी , प्रशान्त मांडोत, रवि चंडालिया सहित मुस्लिम समाज के प्रतिनिधि बैठक में उपस्थित थे।
शांति समिति के बैठक में आए सभी गणमान्य नागरिकों का उप निरीक्षक रमेश चंद्र सारस्वत ने आभार व्यक्त किया।

 469 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *