Ratlam:शिक्षक सेवानिवृत्त होने पर उसकी शिक्षा एवं संस्कार जीवन पर्यन्त विद्यार्थीयो में जीवित रहते है – श्री कड़ेला
Last Updated: अगस्त 2, 2025 " 03:55 अपराह्न"
Ratlam: हायर सेकेण्डरी स्कूल बरबोदना के व्याख्याता बालकदास बेरागी 31 जुलाई 25 को सेवा निवृत्त हुए,इस अवसर पर विदाई समारोह रखा गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथी जनपर शिक्षा समिति अध्यक्ष हितेन्द्र सिंह भाटी, विशेष अतिथि सरपंच कृष्ण कुमार पाटिदार तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता संकुल प्राचार्य पुष्करलाल मालवीय ने की। इम अवसर पर सभी वक्ताओं ने श्री बैरागी की कर्तव्य निष्ठा, समर्पण, समय बद्धता, सरल स्वभाव की तारीफ की। इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने विदाई प्रतीक उपहार तथा शाल, श्रीफल भेट कर सम्मानित किया। इस भवसर पर विद्यालय प्राचार्य कमलेश बड़ला,सुश्री रश्मि लश्करी, रुपेश नरोटे,एम.एस.सोलंकी, वी एस. सोलकी, मुन्नालाल धाकड़, योगेश सरवाड़, प्रमोद गेहलोत, रैना राठौर, परवीन मंसूरी, शालिनी कसेरा, पूजा बैरागी, अर्पित परिहार ने श्री बेरागी का स्वागत किया। इस भवसर पर गुणावद प्राचार्य ईनामुर शेख, रघुनायगढ़ प्राचार्य जी बगदीराम पाटीदार, केतन जोशी, के. के. सैनी विशेष रूप से उपस्थित थे। प्रशस्ति पत्र का वाचन योगेश सरवाड़ ने किया तथा कार्यक्रम संचालन एम एस सोलकी व आभार प्रदर्शन विरेन्द्र सिह सोलंकी ने किया।
इस भवसर पर विद्यालय के. छात्र-छात्राए, मा.वि.बरबोदना स्टाफ व बड़ी संख्या मे ग्राम-वासी उपस्थित थे। उक्त जानकारी उच्च माध्यमिक शिक्षक योगेश सरवाड़ दी ।