रतलाम/ पुलिस की बड़ी सफलता: चौमुखीपुल क्षेत्र में नकबजनी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

  
Last Updated:  अक्टूबर 28, 2026 " 05:44 अपराह्न"

थाना माणकचौक रतलाम पुलिस की बड़ी सफलता: चौमुखीपुल क्षेत्र में नकबजनी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

Ratlam:भंडारी ज्वैलर्स में चोरी की वारदात का पर्दाफाश, चोरी का मशरूका एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त

रतलाम (स्पष्ट खबर)। रतलाम पुलिस द्वारा चोरी, लूट एवं नकबजनी की घटनाओं पर अंकुश लगाने तथा आरोपियों की गिरफ्तारी एवं चोरी गए मशरूके की बरामदगी के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार (भा.पु.से.) के निर्देशन में थाना माणकचौक पुलिस ने चौमुखीपुल क्षेत्र में हुई नकबजनी की घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। मामले में एक आरोपी फरार है। पुलिस ने चोरी का मशरूका एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त की है।

घटना का विवरण–
दिनांक 21 अक्टूबर 2026 को फरियादी रजत भंडारी पिता श्री अशोक भंडारी, उम्र 42 वर्ष, निवासी 193 चौमुखीपुल, रतलाम, संचालक भंडारी ज्वैलर्स, द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उनकी दुकान से आर्टिफिशियल व्हाइट मेटल की पायल, कंदोरे, कड़ी तथा नगदी लगभग ₹20,000 चोरी कर ली गई है।
फरियादी की रिपोर्ट पर थाना माणकचौक में अपराध क्रमांक 572/2026, धारा 331(4), 305(a) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

तकनीकी संसाधनों की मदद से आरोपियों तक पहुंची पुलिस–
पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार द्वारा चोरी, लूट एवं नकबजनी के अपराधों की पतारसी कर आरोपियों की गिरफ्तारी तथा मशरूका बरामद करने के लिए लगातार निर्देश दिए जा रहे हैं।
निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण विवेक कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर राकेश पंद्रो एवं नगर पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र घनघोरिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी माणकचौक निरीक्षक विक्रमसिंह चौहान के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।

पुलिस टीम द्वारा सीसीटीवी कैमरे, मुखबिर तंत्र एवं टीम द्वारा तकनीकी संसाधनों की मदद से आरोपियों की पहचान कर उन्हें पकड़ने में सफलता प्राप्त की गई। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी का मशरूका तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त की है। आरोपियों से अन्य अपराधों के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम–

1. मोहनसिंह पिता नूरवीरसिंह चावला
उम्र: 21 वर्ष निवासी: उमरठी, थाना बरला, जिला बड़वानी (म.प्र.)
आपराधिक रिकॉर्ड– कुल अपराध: 04 (चोरी, नकबजनी)

2. राजवीरसिंह पिता गुरवीरसिंह भोड़, उम्र: 23 वर्ष
निवासी: आकाश नगर, इंदौर, थाना द्वारिकापुरी, जिला इंदौर (म.प्र.)
आपराधिक रिकॉर्ड– कुल अपराध: 12 (चोरी, नकबजनी)

फरार आरोपी–
गुरदीपसिंह पिता विजय सिंह चावला
निवासी: आकाश नगर, इंदौर, थाना द्वारिकापुरी, जिला इंदौर (म.प्र.)
आपराधिक रिकॉर्ड– कुल अपराध: 14 (चोरी, नकबजनी)

पुलिस द्वारा फरार आरोपी की तलाश एवं प्रकरण में आगे की विवेचना की जा रही है।

बरामद/जब्त मशरूका–
आर्टिफिशियल व्हाइट मेटल की पायल, कंदोरे एवं कड़ी।
चोरी गई नगदी लगभग ₹20,000 बरामद
घटना में प्रयुक्त होंडा कंपनी की साइन मोटरसाइकिल जप्त की गई

पुलिस टीम की विशेष भूमिका–
उक्त कार्रवाई में निम्न पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों की विशेष भूमिका रही:
निरीक्षक विक्रमसिंह चौहान, थाना प्रभारी माणकचौक, उपनिरीक्षक शांतिलाल चौहान, प्रधान आरक्षक वीरेंद्र बारोड़, प्रधान आरक्षक निलेश पाठक, महिला थाना, आरक्षक रवि चंदेल, थाना औद्योगिक क्षेत्र, आरक्षक अविनाश मिश्रा, आरक्षक हेमंत यादव, आरक्षक धीरज यादव, आरक्षक जीवन विश्वकर्मा साइबर सेल के प्रधान आरक्षक मनमोहन शर्मा एवं हिम्मतसिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही इसके अतिरिक्त आरक्षक हेमराज डामोर, आरक्षक अशरफ खान, आरक्षक संदीप शर्मा, आरक्षक महेश मईड़ा एवं आरक्षक सुरेंद्र राठौर की भी सराहनीय भूमिका रही।

रतलाम पुलिस द्वारा चोरी एवं नकबजनी की घटनाओं की रोकथाम, आरोपियों की धरपकड़ तथा चोरी गए माल की बरामदगी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

 51 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *