रतलाम/धामनोद। गणतंत्र दिवस की 71वी वर्षगांठ उत्साह एंव गरिमा के साथ मनाया गया।
स्थानीय गांधीचौक पर सुबह 8:00 बजे परंपरा अनुसार इस वर्ष सामुहिक ध्वजारोहण वरिष्ठ नागरीक जगदीश चंद्र शर्मा व्दारा किया गया, राष्ट्रगान व सलामी दी गई इस अवसर पर नगर के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रहीं।
सहकारिता संस्था पर संस्था प्रबंधक राहुल केलवा ने ध्वजारोहण किया , जहां बड़ी संख्या में किसानों की उपस्थिति रहीं संस्था के समस्त कर्मचारी गण भी उपस्थित थे।
पुलिस चौकी धामनोद पर ध्वजारोहण प्र. उनि सुरेखा कुशवाह व्दारा किया गया इस अवसर पर उनि मनोज पाटीदार, प्रधान आरक्षक सुशील त्यागी, आर. अनिल, रमाकांत सिंह, नरेंद्र, सतीश, मनोहर नागदा, आदी पुलिस कर्मचारियों के अलावा नागरीक गण की उपस्थिति रही।
नगर में शासकीय, अशासकीय, कार्यालयों पर ध्वजारोहण कार्यालयों प्रमुखों व्दारा किया गया,
वही नगर में मुख्य कार्यक्रम पूराने हा. से विधालय परिसर में आयोजित किया गया जहां नगर परिषद अध्यक्ष विष्णुबाई चुव्हाण व्दारा किया गया, सलामी,राष्ट्रगान, उदबोधन के पस्चात विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रस्तुतियाँ दी इस अवसर पर मुख्य नगरपालिक अधिकारी लक्ष्मीकांत शर्मा, नप उपाध्यक्ष रेवाशंकर राव, एंव जनप्रतिनिधिगण, नगर के समस्त शासकीय अधिकारी, कर्मचारी, स्कूल के विधार्थी, व नागरिकगण उपस्थित रहें।