Ratlam: मावा पेड़ा और रसगुल्ला, किंग घी और वीआईपी बेसन के नमूने जांच हेतु लिए गए

  
Last Updated:  अक्टूबर 23, 2024 " 09:29 अपराह्न"

रतलाम। कलेक्टर राजेश बाथम के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा अधिकारियो द्वारा आगामी त्यौहार को देखते हुए मिलावट के विरुद्ध कार्यवाही लगातार जारी जारी है।

खाद्य सुरक्षा अधिकारियो की टीम द्वारा बुधवार को रावटी में खाद्य संस्थानों का निरीक्षण कर विभिन्न खाद्य पदार्थो के नमूने लिए गए। मां आशापुरा रेस्टोरेंट से मावा बर्फी और सोन पपड़ी, सफेद जलेबी वाले के यहाँ से मावा पेड़ा और रसगुल्ला, मेहता किराना से किंग घी और वीआईपी बेसन के नमूने लिए गए। सभी खाद्य संस्थानों के मालिकों को अपने परिसर में स्वच्छता बनाए रखने एवम गुणवत्तायुक्त खाद्य पदार्थो के निर्माण संग्रहण एवम विक्रय करने के निर्देश दिए गए।

लिए गए सभी नमूने जॉच हेतु राज्य खाद्य परिक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजे जायेंगे। जहा से प्राप्त जॉच रिर्पोट के आधार पर खाद्य सुरक्षा एवम मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। कार्यवाही खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री कमलेश जमरा, ज्योति बघेल और प्रीति मंडोरिया द्वारा की गई।आगे भी कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

 990 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *