Petrol-Diesel Price: पेट्रोल पर 13 रुपये से घटकर 3 हुई ड्यूटी, डीजल पर हुई शून्‍य, जानें आपके शहर का भाव

  
Last Updated:  मार्च 27, 2026 " 12:55 अपराह्न"

नई दिल्ली: वित्त मंत्रालय के तहत राजस्व विभाग ने 26 मार्च 2026 की देर रात एक गजट अधिसूचना जारी कर पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क (Excise Duty) कम करने का एलान किया है। सरकार का यह कदम तेल विपणन कंपनियों (OMCs) को वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बावजूद घरेलू कीमतों को स्थिर रखने में मदद करेगा।

सबसे बड़ी बात यह है कि डीजल पर लगने वाले टैक्स को अब जीरो (0) कर दिया गया है। आइए समझते हैं कि सरकार के इस फैसले से आपकी जेब पर क्या असर पड़ेगा, अब आपको तेल किस रेट पर मिलेगा और आज तेल का ताजा भाव क्या है…

तेल में क्या बदलाव हुआ है?

मिडिल-ईस्ट में चल रही जंग के बीच गैस और तेल की किल्लत और महंगाई बढ़ने की बात कही जा रही थी। इसी बीच केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल से अपना टैक्स (एक्साइज ड्यूटी) घटा दिया है। पहले डीजल पर ₹10 प्रति लीटर टैक्स लगता था, जिसे अब पूरी तरह खत्म कर दिया गया है। यानी अब केंद्र सरकार डीजल पर ₹0 टैक्स लेगी। पेट्रोल पर पहले ₹13 प्रति लीटर टैक्स लगता था, जिसे ₹10 घटाकर अब सिर्फ ₹3 कर दिया गया है।

इससे क्या बदलेगा?

सरकार ने अपनी कमाई कम की है ताकि आपकी जेब से तेल के लिए निकलने वाला पैसा बच सके। इससे न सिर्फ आपकी गाड़ी का खर्चा कम होगा, बल्कि सामान ढोने वाले ट्रकों का किराया भी घटेगा, जिससे फल-सब्जियां भी सस्ती हो सकती हैं।

एक्साइज ड्यूटी क्या होती है?

जब भी देश में कोई चीज बनती है या फैक्ट्री से निकलती है, तो केंद्र सरकार उस पर एक चार्ज लेती है, जिसे एक्साइज ड्यूटी कहते हैं। पेट्रोल-डीजल के मामले में यह टैक्स सीधा सरकार के खजाने में जाता है। अब सरकार ने इसे घटाया है, तो तेल कंपनियों को भी राहत मिलेगी और वे जनता पर बोझ नहीं बढ़ाएंगी।

देश के 10 बड़े शहरों में पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव

दिल्ली

पेट्रोल: ₹94.77

डीजल: ₹87.67

मुंबई

पेट्रोल: ₹103.50

डीजल: ₹90.03

कोलकाता

पेट्रोल: ₹103.94

डीजल: ₹90.76

चेन्नई

पेट्रोल: ₹100.75

डीजल: ₹92.34

जयपुर

पेट्रोल: ₹104.72

डीजल: ₹90.21

भोपाल

पेट्रोल: ₹106.52

डीजल: ₹91.89

रायपुर

पेट्रोल: ₹99.44

डीजल: ₹93.39

चंडीगढ़

पेट्रोल: ₹94.24

डीजल: ₹82.40

 543 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *