Ratlam: सैलाना के ग्राम बावड़ी में जिला स्तरीय कार्यक्रम,श्रमदान वृक्षारोपण तथा जल संगोष्ठी आयोजित की गई

  
Last Updated:  जून 14, 2024 " 08:00 अपराह्न"

रतलाम। जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत जिले के विकासखंड सैलाना के ग्राम बावड़ी में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों सहित लगभग 300 ग्रामीणजनों द्वारा ग्राम में निर्माणाधीन चेक डैम पर श्रमदान तथा वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर जल संगोष्ठी आयोजित हुई। कार्यक्रम में जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कैलाशीबाई चारेल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रृंगार श्रीवास्तव, एसडीएम मनीष जैन, सीईओ जनपद गोवर्धन मालवीय, हार्ट फुलनेस संस्था के प्रदेश प्रभारी गजेंद्र गौतम सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी तथा हार्ट फुलनेस संस्था के सदस्य उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि श्रृंगार श्रीवास्तव ने अपने संबोधन में जल संरक्षण तथा पर्यावरण सुरक्षा के लिए प्रशासन की प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए कहा कि वृक्षारोपण तथा जल संरक्षण के कार्यों में शासन प्रशासन के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधि, सामाजिक संस्थाओ तथा स्थानीय आमजन का सहयोग अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि पौधों को लगाने के बाद उनका नियमित रखरखाव बहुत जरूरी है। यह जिम्मेदारी सभी को सामूहिक रूप से उठाना होगी।

हार्ट फूलनेस संस्था के प्रदेश प्रभारी गजेंद्र गौतम ने संस्था की गतिविधियों की जानकारी दी। एसडीएम श्री जैन ने जल संवर्धन कार्य को क्षेत्र की बड़ी उपलब्धि निरूपित करते हुए भविष्य में होने वाले लाभ के बारे में बताया। सहायक परियोजना अधिकारी अभिसार हाडा ने जल गंगा समर्थन अभियान के तहत संचालित गतिविधियों की प्रस्तुति दी। हार्ट फुलनेस के प्रोजेक्ट प्रभारी अशोक कुमार गर्ग ने बताया कि शिवगढ़ वन क्षेत्र के 2000 एकड़ क्षेत्र में उनकी संस्था वृक्षारोपण तथा जल संरक्षण का काम कर रही है, इसके अंतर्गत अब तक 72 प्रकार के 51 हजार पौधों का रोपण किया जा चुका है। आगामी सत्र में कुल 2 लाख पौधों के वृक्षारोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। पौधारोपण के साथ ही छोटी-बड़ी 35 जल संरचनाओ का निर्माण किया जा चुका है, इससे लगभग 30 करोड़ लीटर वर्षा जल एकत्रित होकर वर्ष भर पौधों की सिंचाई की जा सकेगी। जल संरचनाओं में तालाब, मिनी चेक डेम बनाए गए हैं, सिंचाई के लिए रेन गन स्थापित की जा रही है।

जनपद सदस्य श्रीमती गीताबाई प्रभुलाल भाबर, सुभाष, परियोजना अधिकारी राजेश पाटीदार, वन विभाग के रेंजर ए.के. नागोरिया, सरपंच संघ के अध्यक्ष समरथ भाबर, सहायक यत्री श्री पवार, संजय खंडेलवाल तथा जन अभियान परिषद के कार्यकर्ता उपस्थित थे। संचालन नीरज शुक्ला ने किया तथा आभार गोवर्धन मालवीय माना।

chief editor Uttam Sharma. mk choudhari
Spasht.K@gmail.com
Spashtkhabar16@gmil.com

 512 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *