Ratlam:धामनोद में स्वतंत्रता दिवस महापर्व हर्षोल्लास से मनाया
Last Updated: अगस्त 15, 2024 " 05:40 अपराह्न"
रतलाम/धामनोद। संपूर्ण देश के साथ ही जिले भर में स्वतंत्रता दिवस महापर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, धामनोद नगर में गांधी चौक पर सामुहिक ध्वजारोहण वरिष्ठ नागरिक जगदीश राव ने किया, स्थानीय सहकारिता संस्था पर संस्था प्रबंधक द्वारा किया गया, धामनोद पुलिस चौकी पर पुलिस चौकी प्रभारी एसआई पंकज राजपूत द्वारा ध्वजारोहण किया गया। वहीं नगर के विभिन्न शासकीय अर्द्ध शासकीय कार्यालयों शिक्षण संस्थाओं पर कार्यालय प्रमुखों द्वारा ध्वजारोहण कर राष्ट्र ध्वज को सलामी दी। आजादी के महापर्व पर सुबह नगर परिषद परिसर से प्रभात फेरी निकाली गई जिसमें विधालय के छात्र- छात्राओं, जनप्रतिनिधियों, निकाय के कर्मचारियों, शिक्षक-शिक्षिकाएं, एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक शामिल हुए, प्रभात फेरी नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुएं मुख्य कार्यक्रम स्थल कार्यालय नगर परिषद परिसर पहुंची जहां नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती दुर्गा अजय डिंडोर ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद राष्ट्रगान एवं मध्यप्रदेश गान हुआ।
Ad
नप अध्यक्ष श्रीमती डिंडोर ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव (dr mohan yadav) के संदेश का वाचन किया। उपाध्यक्ष ठा. लोकेंद्रसिंह सिसोदिया, पार्षद श्रीमती रुखमा पाटीदार , मदनलाल पाटीदार, मुकेश चौधरी, पूर्व विधायक सांसद प्रतिनिधि शांतिलाल परमार, शा. उ. मा. विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य राजेश राठौड़ ने भी उपस्थित जन को संबोधित किया।
Adपुलिस चौकी प्रभारी पंकज राजपूत ने ध्वजारोहण किया।
चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम,द्वितीय, तृतीय आनेवाले बच्चों को मुख्य समारोह में प्रशंसा पत्र दिया गया। वहीं नगर परिषद के सफाई संरक्षकों को उत्कृष्ट कार्य हेतु प्रशंसा पत्र दिया गया। इस अवसर पर पार्षद ओंकारलाल निनामा, जगदीश पाटीदार, गोविंद परिहार, श्रीमती लीलाबाई दुर्गेश पंवार, सीमा सुरेश कटारा, अल्पना सुरेश मोदी, नीलम जितेन्द्र सोनी, मोहनलाल अमलियार, विधायक प्रतिनिधि मनीष पालीवाल मंच पर उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन पीटीआई शिक्षक सांवरिया राव ने आभार नगर परिषद सीएमओ जगदीश भैरवे द्वारा किया गया।