सैलाना में युवान मेडिकेयर द्वारा निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर आयोजित, 53 लोगों के नेत्रों की जांच.

  
Last Updated:  अक्टूबर 7, 2025 " 02:21 अपराह्न"

Ratlam_ sailana: सैलाना क्षेत्र में स्थित युवान मेडिकेयर क्लिनिक में 6 अक्टूबर 2025 (सोमवार) को निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 53 लोगों की आँखों की जांच की गई।

यह शिविर युवान मेडिकेयर के संचालक और आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. अविनाश शर्मा एवं होम्योपैथ डॉ. आयुष शर्मा के क्लिनिक पर आयोजित किया गया। डॉ. शर्मा ने बताया कि यह स्वास्थ्य सेवा ग्रामीण व कस्बाई क्षेत्र के लोगों को ध्यान में रखते हुए चलाई जा रही है।
डॉ. राज शर्मा ने शिविर में आए लोगों की आंखों की रोशनी, चश्मे के नंबर, मोतियाबिंद व अन्य दृष्टिदोष संबंधी समस्याओं की जांच की और उचित परामर्श दिया।

डॉ शर्मा ने बताया हमारे क्लिनिक पर हर महीने के पहले सोमवार को यह शिविर नियमित रूप से निः शुल्क आयोजित करते है ताकि जरूरतमंदों को समय पर नेत्र जांच की सुविधा मिल सके।

 759 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *