श्रॆणी पुरालेख: शहर

Ratlam: जिले में शांतिपूर्ण हुई मतदान प्रक्रिया,पांचों विधानसभा क्षेत्रों में मतदाताओं ने उत्साह से किया मतदान

Last Updated:  शुक्रवार, नवम्बर 17, 2023  8:58 अपराह्न

रतलाम। विधानसभा निर्वाचन 2023 के तहत शुक्रवार को जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण सम्पन्न हुई। मतदाताओं ने उत्साहपूर्वक मताधिकार का प्रयोग किया। कहीं से कोई अप्रिय समाचार नहीं है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी भास्कर लाक्षाकार एवं जिला पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार लोढा ने जिले के मतदान केन्द्रों का अवलोकन किया। वहां मतदान के लिए की गई व्यवस्था संबंधी गतिविधियों का जायजा लिया। 219 रतलाम ग्रामीण, 220 रतलाम शहर, 221 सैलाना, 222 जावरा तथा 223 आलोट विधानसभा क्षेत्रों में प्रातः 7.00 बजे से मतदान की प्रक्रिया प्रारम्भ हो और पढ़े

 664 total views

Ratlam: प्रथम बार मतदान करने वाले मतदाताओं को प्रोत्साहित किया जा रहा है

Last Updated:  शुक्रवार,   12:57 अपराह्न

रतलाम। विधानसभा निर्वाचन में रतलाम जिले के ग्राम धामनोद की रंजीता शर्मा ने प्रथम बार मतदान किया उनको प्रोत्साहित करने के लिए जिला निर्वाचन कार्यालय रतलाम द्वारा प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किया गया। रंजीता अपनी माता जी के साथ मतदान करने आई थी। इसी प्रकार रतलाम जिले के ग्राम नामली की रेखा मालवी और पल्लवी ने मताधिकार की पात्रता प्राप्त करने के पश्चात पहली बार मतदान किया, दोनों को निर्वाचन कार्यालय द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। एवम जिले में और पढ़े

 641 total views

Ratlam: जिले में प्रथम 2 घंटे में 14.27 प्रतिशत मतदान किया जा चुका है।

Last Updated:  शुक्रवार,   10:12 पूर्वाह्न

Ratlam: जिले में प्रथम 2 घंटे में 14.27 प्रतिशत मतदान किया जा चुका है। – विधान सभा के अनुसार इस प्रकार है। जावरा- 13.25% रतलाम ग्रामीण-17.4 रतलाम शहर- 10.21 सैलाना -15.71 आलोट- 15.05 जिले की विधानसभा सैलाना, विकासखंड बाजना के तहत आने वाली ग्राम पंचायत मरगुल, ग्राम गड़ीगमना, ग्राम बेतिया में मतदाताओं द्वारा लंबी-लंबी कतारे लगाकर उत्साह पूर्वक मतदान किया जा रहा है। chief editor Uttam Sharma. mk choudhari Spasht.K@gmail.com Spashtkhabar16@gmil.com  671 total views

 671 total views

अभी-अभी: रतलाम में मतदान के प्रति मतदातओ में भारी उत्साह-

Last Updated:  शुक्रवार,   8:57 पूर्वाह्न

अभी-अभी: रतलाम में मतदान के प्रति मतदातओ में भारी उत्साह- रतलाम। spashtkhabar द्वारा बूथ क्रमांक 58, 59,65, पर 7:00 बजे के पहले मौके पर पहुंच कर कवरेज़ करने पर पाया कि बूथ पर तैनात कर्मचारी पूरी तैयारी से मतदान करवाने के लिए तैनात थे, 7:00 बजने का इंतजार कर रहे थे कि मतदान प्रारंभ करें। 7 बज ते ही मतदान प्रारंभ हो गया, और कुछ ही समय में मतदाताओं का उत्साह देखने को मिला, भीड़ के साथ लाइन लगना प्रारंभ और पढ़े

 795 total views

अधिक से अधिक संख्या में करे मतदान और बनाए कांग्रेस सरकार – रतलाम ग्रामीण विधानसभा प्रत्याशी लक्ष्मणसिंह डिंडोर का आव्हान

Last Updated:  गुरूवार, नवम्बर 16, 2023  11:25 अपराह्न

रतलाम। रतलाम ग्रामीण कांग्रेस प्रत्याशी लक्ष्मणसिंह डिंडोर ने अपने विधानसभा क्षेत्र की जनता से शत-प्रतिशत मतदान कर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने का आव्हान किया है। रतलाम ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं से मिले सम्मान स्वरूप आशीर्वाद के लिए ग्रामीण क्षेत्र की जनता को धन्यवाद ज्ञापित कर अधिक से अधिक संख्या में हाथ के पंजे पर बटन दबाकर मत देने की अपील की है। श्री डिंडोर ने मतदाताओं से कहा है कि आपने जो स्नेह व आशीर्वाद दिया है और पढ़े

 455 total views

Ratlam:अधिक से अधिक मतदान कर जागरूकता का परिचय दे – भारतीय जनता पार्टी

Last Updated:  गुरूवार,   10:31 अपराह्न

रतलाम। भारतीय जनता पार्टी ने जिले के मतदाताओं से 17 नवंबर को मध्य प्रदेश विधानसभा के चुनाव में अधिक से अधिक मतदान करने का आह्वान किया है। भाजपा प्रत्याशी एवं पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में मतदान कर शुक्रवार को चुनाव प्रक्रिया में शामिल होंगे। भाजपा ने जिले की पांचों सीटों पर मतदाताओं का आशीर्वाद प्राप्त कर प्रदेश में फिर सरकार बनाने का संकल्प व्यक्त किया है। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं जनप्रतिनिधि लोकतंत्र के महापर्व में मतदान कर लोकतंत्र को मजबूत और पढ़े

 520 total views

Ratlam:नवीन मतदाताओं को मतदान करने पर प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा

Last Updated:  गुरूवार,   6:47 अपराह्न

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने पत्रकार वार्ता में जानकारी दी रतलाम। विधानसभा निर्वाचन 2023 के अंतर्गत रतलाम जिले में समस्त तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। इस संबंध में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी भास्कर लाक्षाकार द्वारा एक पत्रकार वार्ता आयोजित कर मीडिया को जिले में विधानसभा निर्वाचन स्वतंत्र, निष्पक्ष में पारदर्शी रूप से संपन्न करने के लिए विस्तृत रूप से अवगत कराया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक राहुल लोढ़ा भी उपस्थित थे। पत्रकारों से चर्चा में जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि और पढ़े

 591 total views

Ratlam:मतदान दल निर्वाचन सामग्री लेकर मतदान केन्द्रों पर पहुंचे, प्रातः 7.00से सायं 6.00बजे तक होगा मतदान

Last Updated:  गुरूवार,   6:37 अपराह्न

विधानसभा निर्वाचन के तहत मतदान की प्रक्रिया 17नवम्बर को रतलाम। विधानसभा निर्वाचन 2023 के तहत जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में मतदान की प्रक्रिया 17 नवम्बर 2023 को होगी। मतदान प्रातः 7.00 बजे से प्रारम्भ होकर सायं 6.00 बजे तक चलेगा। मतदान प्रक्रिया को लेकर जिले में सभी व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली गई हैं। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी भास्कर लाक्षाकार के निर्देशन में जिले के सभी मतदान केन्द्रों पर मतदान के लिए आवश्यक बन्दोबस्त पूर्ण कर लिए गए हैं। निर्वाचन के लिए नियोजित मतदान दलों को निर्वाचन सामग्री का वितरण गुरुवार और पढ़े

 702 total views

Ratlam:सैलाना में चुनाव पूर्व की तैयारी पूर्ण,मतदान दल रवाना

Last Updated:  गुरूवार,   12:32 अपराह्न

रतलाम/सैलाना (सुनील परिहार)। में विधानसभा चुनाव की प्रशासनिक तैयारी पूरी कर मतदान कर्मी पूरी तैयारी के साथ चुनाव कराने मतदान केंद्रों पर रवाना हुए। विधानसभा चुनाव रिटर्निंग कार्यालय सैलाना से प्राप्त जानकारी अनुसार इस बार विधानसभा सैलाना में 24 सेक्टर बनाए गए हैं जिसमे 256 मतदान दल शामिल हैं। सैलाना विधानसभा चुनाव में 87 मतदान केंद्रों को संवेदनशील माना गया है ।दूर दराज के क्षेत्रों में भी मतदान दलों के शाम होने के पूर्व ही पहुंच अगले दिन होने वाले और पढ़े

 826 total views

Ratlam: भाजपा प्रत्याशी चेतन्य काश्यप के महाजनसंपर्क में उमड़ा जनसमूह

Last Updated:  बुधवार, नवम्बर 15, 2023  10:18 अपराह्न

कई संस्था, समाज एवं संगठनों ने किया स्वागत-अभिनंदन,अगले पांच साल में हम नया रतलाम बनाएंगे- चेतन्य काश्यप रतलाम। भाजपा प्रत्याशी चेतन्य काश्यप विधानसभा चुनाव प्रचार के अंतिम दिन बुधवार को महाजनसंपर्क कर मतदाताओं से रूबरू हुए। उनके महाजनसंपर्क से रतलाम चेतन्यमय नजर आया। जगह-जगह विभिन्न संस्थाओं, संगठनों और आम मतदाताओं ने अपने लाडले प्रत्याशी को स्वागत एवं सम्मान कर स्नेह एवं दुलार दिया। जनसंपर्क रैली में अपार जनसमूह उमड़ा, जिससे पूरा मार्ग भाजपामय नजर आया।महाजनसंपर्क की शुरुआत दोपहर में नाहरपुरा से और पढ़े

 485 total views

Ratlam: चुनाव प्रचार थमने के पूर्व हुआ तूफानी जनसंपर्क, लक्ष्मण भैया का वादा, सभी के सहयोग से बहाएंगे विकास की गंगा

Last Updated:  बुधवार,   9:39 अपराह्न

रतलाम। चुनाव प्रचार थमने के पूर्व बुधवार को रतलाम ग्रामीण विधानसभा कांग्रेस प्रत्याशी लक्ष्मणसिंह डिंडोर का ग्रामीण अंचलों में तूफानी जनसंपर्क हुआ। युवाओं ने आत्मीयता जताई तो बड़े-बुजुर्गों ने विजय भव: का आशीर्वाद दिया। कांग्रेस प्रत्याशी लक्ष्मणसिंह डिंडोर ने कहा कि कांग्रेस सरकार बनते ही किसानों को सिंचाई हेतु 5 हार्सपावर की विद्युत कनेक्शन निशुल्क प्रदान करेंगे। 10 हार्सपावर पर 50 प्रतिशत छूट देने का प्रावधान करेंगे। किसानों का आ रही घोड़ारोज की समस्या को समाप्त करेंगे। सभी के सहयोग और पढ़े

 837 total views

प्रतिबंधात्मक आदेश जारी, रतलाम जिले की समस्त पाँचो विधानसभा क्षेत्रों में किसी भी सार्वजनिक जगह पर 05 व्यक्ति से अधिक लोग कहीं भी इकट्ठे नहीं होगे

Last Updated:  बुधवार,   7:58 अपराह्न

रतलाम। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी भास्कर लाक्षाकार ने विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2023 की कार्यवाही के तहत आदर्श आचरण संहिता प्रभावशील रहते हुए प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए हैं। इस सम्बन्ध में जारी आदेशानुसार 16 नवम्बर को सभी मतदान दल विधानसभा क्षेत्र 219 -रतलाम ग्रामीण एवं 220 रतलाम शहर (शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय, रतलाम), 221 सैलाना (शासकीय महाविद्यालय, सैलाना). 222 जावरा एवं 223 आलोट (शासकीय भगतसिंह महाविद्यालय जावरा) से अपने मतदान सामग्री के साथ रतलाम जिले की पाँचों विधानसभा क्षेत्र में रवाना होगे। 17 नवम्बर को विधानसभा निर्वाचन-2023 हेतु जिले की पाँचों विधानसभा क्षेत्रों में मतदान सम्पन्न और पढ़े

 807 total views

Ratlam:भाजपा प्रत्याशी चेतन्य काश्यप के जनसंपर्क में क्षेत्रवासियों ने बरसाया प्रेम

Last Updated:  मंगलवार, नवम्बर 14, 2023  9:27 अपराह्न

रतलाम। रतलाम शहर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी चेतन्य काश्यप का जनसंपर्क अंतिम दौर में मंगलवार को वार्ड क्रमांक 25 एवं 42 में हुआ। जनसंपर्क में बड़ी संख्या में क्षेत्र के रहवासियों ने घर एवं दुकानों से बाहर निकल कर श्री काश्यप का आत्मीय अभिनंदन किया। स्वागत के लिए हर कोई आतुर नजर आ रहा था। जनसंपर्क जिस गली-मोहल्ले से गुजरा वह फूलों से पटी नजर आई। इन सबके बीच सबसे अच्छी बात यह रही कि पहले दिन से लेकर अब और पढ़े

 540 total views

Ratlam:मतदान दिवस से 48 घंटे एवं 24 घंटे पूर्व की जाने वाली कार्यवाही के संबंध में निर्वाचन आयोग के निर्देश जारी

Last Updated:  मंगलवार,   6:43 अपराह्न

रतलाम। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदान दिवस से 48 घंटे एवं 24 घंटे पूर्व की जाने वाली कार्यवाही के संबंध में निर्देश जारी किए गए हैं। जारी निर्देशानुसार क्षेत्र में संचालित कम्युनिटी हॉल, मांगलिक भवन, मैरिज गार्डन, धर्मशाला आदि स्थलों पर दिनांक 15 नवंबर से 17 नवंबर 2023 (मतदान समाप्ति) तक आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी तत्काल प्राप्त कर ऐसे आयोजनों पर कानून एवं व्यवस्था तथा निर्वाचन आदर्श आचार संहिता के तहत् सतत् निगरानी रखी जाये। यह पता लगाया और पढ़े

 825 total views

Ratlam:नामली क्षेत्र के 50 से अधिक बीजेपी कार्यकर्ताओं ने थामा कांग्रेस का हाथ!

Last Updated:  मंगलवार,   6:29 अपराह्न

रतलाम। रतलाम ग्रामीण विधानसभा कांग्रेस प्रत्याशी लक्ष्मणसिंह डिंडोर को ग्रामीणों का स्नेह व आशीर्वाद प्राप्त हो रहा है। कांग्रेस के अनुसार जनसंपर्क के दौरान लगातार बड़ी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता कांग्रेस का हाथ थाम रहे हैं। चुनाव के ठीक तीन दिन पहले नामली क्षेत्र के 50 से अधिक बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का हाथ थाम प्रत्याशी श्री डिंडोर को जिताने का संकल्प लिया। इस कारण बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। श्री डिंडोर ने सभी का स्वागत कर कहा कि और पढ़े

 913 total views

Ratlam: बुलेट मोटर साईकिल चुराने वाले दो युवक गिरफ्तार

Last Updated:  मंगलवार,   12:31 अपराह्न

रतलाम। सोमवार दिनांक 13.11.2023 को फरियादी शेरसिंह पिता कजोरसिंह ठाकुर उम्र 42 साल नि.दरगाह वाली गली राजीव नगर रतलाम ने रात्री मे अपनी बुलेट मोटर साईकिल के रात्री मे अज्ञात चोरो द्वारा चोरी करने के संबंध मे रिपोर्ट दर्ज करवाई गई, फरियादी की रिपोर्ट पर से अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 821/2023 धारा 379 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। कार्यवाही का विवरण- पुलिस अधीक्षक महोदय रतलाम राहुल कुमार लोढा (भा.पु.से), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय राकेश खाखा और पढ़े

 751 total views

Ratlam:भाजपा चलाएगी घर-घर संपर्क अभियान

Last Updated:  मंगलवार,   9:54 पूर्वाह्न

रतलाम। भारतीय जनता पार्टी विधानसभा चुनाव प्रचार के अंतिम चरण में 14 एवं नवंबर को घर-घर संपर्क अभियान चलाएगी। इसमें पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता घर-घर जाकर मतदाता पर्ची के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के पत्रों और पार्टी के संकल्प पत्रों का वितरण करेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा ने कार्यकर्ताओं से इस अभियान में शत-प्रतिशत मतदाताओं से संपर्क करने का आह्वान किया है। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत पार्टी कार्यकर्ता मतदान दिवस पर सबसे पहले और पढ़े

 716 total views

विधायक चेतन्य काश्यप ने सैलाना विधानसभा में ली बैठकें व्यापारियों को हर कदम पर साथ देने का दिया भरोसा

Last Updated:  मंगलवार,   9:44 पूर्वाह्न

भाजपा प्रत्याशी संगीता चारेल को विजयी बनाने का संकल्प– रतलाम। भारतीय जनता पार्टी की सैलाना विधानसभा क्षेत्र की प्रत्याशी संगीता चारेल के समर्थन में रतलाम विधायक चेतन्य काश्यप ने सोमवार को आदिवासी अंचल में बैठके ली। इन बैठकों में उन्होंने व्यापारी वर्ग को हर कदम पर साथ देने का भरोसा दिया और भाजपा प्रत्याशी संगीता चारेल को भारी बहुमत से विजयी बनाने का संकल्प दिलाया। श्री काश्यप विधानसभा क्षेत्र के प्रवास में सबसे पहले शिवगढ़ पहुंचे और व्यापारियों की मीटिंग और पढ़े

 587 total views

Ratlam: पुल बाजार जागनाथ महादेव से प्रारंभ होगा कांग्रेस प्रत्याशी का दिवाली मिलन सह जनसम्पर्क

Last Updated:  मंगलवार,   9:13 पूर्वाह्न

जावरा। रतलाम जिले की चर्चित जावरा विधानसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी वीरेन्द्रसिंह सोलंकी ने शहरी क्षैत्र में अपना जनसम्पर्क प्रारंभ कर दिया है । रविवार को तालनाका क्षैत्र से गुन्ना चौक तक जनसम्पर्क किया, वहीं सोमवार को डुंगरपुर गेट, मुगलपुरा के साथ मैवातीपुरा, जैल रोड़ व सागर पैशा में सघन जनसम्पर्क किया। जनसम्पर्क के दौरान कई स्थानों पर वीरेन्द्रसिंह का जमकर स्वागत किया गया। करीब २० से अधिक स्थानों पर वीरेन्द्रसिंह को फलों में तोला गया। जनसम्पर्क के दौरान कांग्रेस और पढ़े

 488 total views

Ratlam:सभी अधिकारी स्वतंत्र एवं निष्पक्ष मतदान के लिए दृढ़ संकल्पित रहे

Last Updated:  सोमवार, नवम्बर 13, 2023  8:16 अपराह्न

कलेक्टर श्री लाक्षाकार ने बैठक लेकर मतदान की तैयारियों की अंतिम रूप से समीक्षा की रतलाम। विधानसभा निर्वाचन 2023 के अंतर्गत जिले में मतदान हेतु तैयारियां की जा रही हैं। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी भास्कर लाक्षाकार ने सोमवार बैठक में तैयारियों की अंतिम रुप से समीक्षा की। अधिकारियों को निर्देशित किया कि विधानसभा निर्वाचन 2023 स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी रूप से संपन्न करने के लिए दृढ संकल्पित रहे, बगैर किसी दबाव अथवा संकोच के कार्य करें। अपर कलेक्टर एवं उपजिला निर्वाचन अधिकारी डा. शालिनी श्रीवास्तव, अपर कलेक्टर और पढ़े

 443 total views