श्रॆणी पुरालेख: खंडवा

रतलाम सहित चार जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट: ओलावृष्टि के साथ 70 किमी रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Last Updated:  रविवार, मई 31, 2026  4:47 अपराह्न

भोपाल/रतलाम, 31 मई (स्पष्ट खबर)। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग, भोपाल ने अगले 24 घंटों के लिए प्रदेश के पश्चिमी और दक्षिणी हिस्सों में मौसम बिगड़ने की चेतावनी जारी की है। छिंदवाड़ा, झाबुआ, खंडवा और रतलाम (Chhindwara, Jhabua, Khandwa and Ratlam) जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश, ओलावृष्टि और 60-70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है। अलर्ट की स्थिति मौसम विभाग के ताजा बुलेटिन के अनुसार:छिंदवाड़ा एवं खंडवा: ऑरेंज अलर्ट। यहां झंझावात, वज्रपात और ओलावृष्टि और पढ़े

 311 total views

लोक निर्माण विभाग के औचक निरीक्षण में निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष फोकस लापरवाही पर सहायक यंत्री एवं उप यंत्री को नोटिस एवं ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश

Last Updated:  शनिवार, अप्रैल 25, 2026  11:30 पूर्वाह्न

लोक निर्माण विभाग के औचक निरीक्षण में निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष फोकस लापरवाही पर सहायक यंत्री एवं उप यंत्री को नोटिस एवं ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश,अच्छे कार्यों की सराहना, दोषपूर्ण कार्यों में सुधार के लिये दिये स्पष्ट निर्देश भोपाल (स्पष्ट खबर)। लोक निर्माण विभाग (Public Works Department) में निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 22 अप्रैल को मुख्य अभियंताओं के सात दलों द्वारा विभिन्न जिलों में औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण हरदा, मंडला, और पढ़े

 270 total views

प्रभारी मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह 06 अप्रैल को झाबुआ के प्रवास पर रहेंगे

Last Updated:  रविवार, अप्रैल 5, 2026  4:10 अपराह्न

झाबुआ (स्पष्ट खबर)। जनजातीय कार्य, लोक परिसंपत्ति प्रबंधन एवं भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास विभाग मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह (Dr. Kunwar Vijay Shah) 06 अप्रैल 2026 को झाबुआ जिले के प्रवास पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार डॉ. शाह प्रातः 09.00 बजे खंडवा से झाबुआ (Khandwa to Jhabua) के लिए प्रस्थान करेंगे तथा दोपहर 02.00 बजे सर्किट हाउस झाबुआ पहुंचेंगे, जहां वे जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं से भेंट करेंगे। इसके पश्चात वे अपराह्न 03.00 और पढ़े

 301 total views

उपचुनाव: मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण मतदान हुआ, मतदान को लेकर युवाओं सहित सभी उम्र के लोगों में उत्साह दिखा

Last Updated:  शनिवार, अक्टूबर 30, 2021  6:45 अपराह्न

खंडवा । सांसद नंदकुमार सिंह चौहान के निधन के बाद रिक्त हुई खंडवा लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान शाम 6 बजे तक मतदान हुआ है। शाम 6 बजे के बाद मतदान केंद्र के अंदर मौजूद मतदाताओं ने ही वोट दिए। शाम 5 बजे तक 59.02 फीसदी मतदान हो चुका था। सभी 660 मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण मतदान हुआ। मतदान को लेकर युवाओं सहित सभी उम्र के लोगों में उत्साह दिखा। खंडवा लोकसभा क्षेत्र में देवास जिले का बागली, और पढ़े

 779 total views

मध्यप्रदेश की धरती पर हर गरीब परिवार के पास होगा अपना आवास: मुख्यमंत्री श्री चौहान

Last Updated:  बुधवार, सितम्बर 22, 2021  1:21 अपराह्न

प्रदेश के हर गरीब परिवार को उपयुक्त स्थान पर रहने के लिए आवासीय भूमि राज्य शासन द्वारा दी जाएगी सुराज की परिकल्पना के अनुरूप प्रदेश की बालिकाओं एवं महिलाओं को दी अनेक सौगातें लाड़ली लक्ष्मियों को 21 करोड़ रुपए छात्रवृत्ति का वितरण मातृ वंदना योजना में 25 हजार गर्भवती एवं धात्री माताओं को 5 करोड़ रुपए की मातृत्व सहायता 103 आँगनवाड़ी के नव-निर्मित भवन और 10 हजार पोषण वाटिकाओं का लोकार्पण भोपाल/खंडवा। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि और पढ़े

 681 total views

शासकीय भूमि पर निर्माण किये गये 1 करोड़ के होटल व मकान किमती 15 लाख अवैध घोषित, अतिक्रमण की कार्यवाही –

Last Updated:  शुक्रवार, अगस्त 6, 2021  7:40 अपराह्न

खण्डवा | ग्राम मोरघडी के कालका प्रसाद पिता देविदिन लुंग्यिा की अवैध शासकीय भूमि हल्का नं 2 खसरा नंबर 32 रकबा 060 हेक्टेयर छोटे झाड़ की जिस पर 22 बाय 80 कुल 1760 वर्ग फिट पर बनी हुई बिना अनुमति के होटल किमत 1 करोड रूपये एवं छोटे झाड़ जंगल की शासकीय भूमि जिस कालका प्रसाद का पक्का बना हुआ मकान 13 बाय 40 कुल 560 स्केयर फिट किमती 15 लाख रुपये की राजस्व विभाग प्र.क्र. 04/21-22 के आदेश दिनांक और पढ़े

 625 total views

रेल मंत्री से मिले सांसद श्री फिरोजिया, 2 दर्जन से अधिक ट्रेनों के संचालन करने पर की चर्चा-

Last Updated:  सोमवार, अगस्त 2, 2021  6:13 अपराह्न

उज्जैन होकर हम सफर एक्सप्रेस चलाने के लिए दिया पत्र, आलोट स्टेशन पर दर्जनभर से अधिक ट्रेनों के ठहराव के लिए किया अनुरोध उज्जैन| सांसद श्री अनिल फिरोजिया ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर उज्जैन सहित संसदीय क्षेत्र के विभिन्न रेलवे स्टेशनों के लिए दो दर्जन से अधिक ट्रेनों के ठहराव के लिए चर्चा की है। इनमे कुछ ट्रेनें ऐसी है जिनका ठहराव कोरोना के बाद से स्टेशनों पर नही हो रहा है,जबकि कुछ ऐसी ट्रेनें भी शामिल और पढ़े

 612 total views

फुटबॉल की नेशनल प्लेयर ने खेत में खड़े होकर खुद पर पेट्रोल डाला और आत्मदाह कर लिया

Last Updated:  गुरूवार, जुलाई 29, 2021  7:44 अपराह्न

खरगोन | मध्यप्रदेश के खरगोन जिले में नेशनल लेवल की फुटबॉल प्लेयर भावना धनगर ने खेत में खड़े होकर खुद पर पेट्रोल डाला और आग लगा ली। उसने अपने सुसाइड नोट सोशल मीडिया पर भी वायरल किया। युवती की उम्र 25 वर्ष थी। वह एक प्राइवेट स्कूल में स्पोर्ट्स टीचर थी। सुसाइड नोट में उसने अपनी मृत्यु के लिए किसी को भी इसका जिम्मेदार नहीं बताया है। स्टेट्स पर लिखा “अलविदा जिंदगी” लिखकर आत्मदाह कर लिया- भावना ने स्टेटस पर और पढ़े

 846 total views

सेना भर्ती लिखित परीक्षा की नवीन तिथि निर्धारित-

Last Updated:  शनिवार, जून 26, 2021  7:14 अपराह्न

देवास|देवास में मार्च 2021 में सेना भर्ती कार्यालय महू द्वारा भर्ती रैली का आयोजन किया गया था। भर्ती रैली में मंदसौर, नीमच, शाजापुर, उज्जैन, रतलाम, धार, इंदौर, देवास, झाबुआ, आगर मालवा, आलीराजपुर, खरगोन, बड़वानी, खंडवा, बुरहानपुर के उम्मीदवार शामिल हुए थे।इनमें मेडिकल फिट वाले उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड भर्ती कार्यालय महू जिला इंदौर में देने के लिए तिथि निर्धारित की गई है। सोल्जर जीडीआरएमडीएस नंबर 1001 से 2000 तक 12 जुलाई, सोल्जर जीडी 2001 से 6000 तक 13 जुलाई, सोल्जर और पढ़े

 700 total views

मध्यप्रदेश कोरोना बुलेटिन दिनांक 13 अप्रैल 2021 (शाम 6:00 बजे तक)

Last Updated:  मंगलवार, अप्रैल 13, 2021  9:25 अपराह्न

भोपाल। मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस का संक्रमण खतरनाक होता जा रहा है। मध्यप्रदेश के 6 जिले ऐसे हैं जहां संक्रमित नागरिकों की संख्या 1000 से ज्यादा हो गई है। यदि पॉजिटिविटी रेट कम नहीं हुआ तो इन सभी 6 जिलों में लॉकडाउन आगे भी बढ़ाया जा सकता है। 16 जिले ऐसे हैं जहां एक्टिव केस की संख्या 1000 से कम लेकिन 500 से ज्यादा है। यदि तत्काल संक्रमण को बढ़ने से नहीं रोका तो इन सभी जिलों में कोरोना कर्फ्यू लगाया और पढ़े

 2,397 total views

इंदौर,भोपाल,उज्जैन, रतलाम सहित मध्य प्रदेश के 10 जिलों में होली और रंग पंचमी के उत्सव पर प्रतिबंध –

Last Updated:  मंगलवार, मार्च 16, 2021  9:11 अपराह्न

भोपाल। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कोरोनावायरस का संक्रमण तेजी से फैलने के कारण मध्य प्रदेश के 10 जिलों में प्रतिबंधात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इन सभी जिलों में होली एवं रंग पंचमी के अवसर पर आयोजित होने वाले सामूहिक उत्सव पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।  होली पर हुल्लड़ और जुलूस नहीं निकाले जा सकते मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि आगामी होली एवं रंगपंचमी पर्व पर होने वाले मेले, उत्सव आदि उन जिलों में नहीं हो और पढ़े

 2,551 total views

निर्वाचन प्रक्रिया में छोटी सी त्रुटि भी नहीं होगी क्षम्य: श्री बसंत प्रताप सिंह

Last Updated:  शनिवार, मार्च 6, 2021  7:16 अपराह्न

राज्य निर्वाचन आयुक्त ने की निकाय चुनावों की तैयारियों की समीक्षा  भोपाल| नगरीय निकाय एवं पंचायत निर्वाचन प्रक्रिया में छोटी सी त्रुटि भी क्षम्य नहीं होगी। राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री बसंत प्रताप सिंह ने यह निर्देश स्थानीय निकायों के आम निर्वाचन 2021 की तैयारियों की समीक्षा के दौरान दिये। श्री सिंह ने कहा कि सभी कलेक्टर नगरीय निकाय निर्वाचन की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा कर लें। नगरीय निकाय निर्वाचन में कुल मतदाता एक करोड़ 69 लाख 16 हजार 83इनमें पुरूष और पढ़े

 3,068 total views

मध्यप्रदेश में हिमालय की हवाएं, अलर्ट जारी, सावधान रहें –

Last Updated:  शनिवार, दिसम्बर 19, 2020  10:37 अपराह्न

भोपाल। भारत के उत्तर यानी हिमालय के क्षेत्रों में लगातार बर्फबारी के कारण शीत लहर भारत के दक्षिण की तरफ बढ़ रही है। पूरे मध्यप्रदेश में हिमालय की हवाएं शीत लहर बनकर दौड़ रही हैं। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर दिया है। आम नागरिक जब तक जरूरी ना हो घर या ऑफिस से बाहर ना निकले। खुले मैदानों में ना रहे। यदि जंगल या खेत के आसपास है तो अनिवार्य रूप से अलाव जलाए। 24 दिसंबर तक मध्य और पढ़े

 3,308 total views

मध्यप्रदेश : आपका शहर लॉकडाउन है या नहीं, पढ़िए मुख्यमंत्री कार्यालय का मैसेज –

Last Updated:  शुक्रवार, नवम्बर 20, 2020  5:18 अपराह्न

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कार्यालय से एक संदेश मिला है कि शासन द्वारा भोपाल और जबलपुर में कर्फ्यू लगाने संबंधी कोई निर्णय नहीं लिया गया है। कतिपय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का बयान वायरल हो रहा है, जो वर्तमान परिप्रेक्ष्य में पूर्ण रूप से अप्रासंगिक है। गृह विभाग द्वारा नई गाइडलाइन जारी की जाएगी मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान मंत्रालय में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश में #COVID19 संक्रमण और पढ़े

 6,118 total views

ट्रैफिक नियमों का पालन सख्ती से सुनिश्चित किया जाये – एडीजी श्री सागर

Last Updated:  गुरूवार, नवम्बर 19, 2020  8:13 अपराह्न

सड़क सुरक्षा प्रबंधन के लिये वर्चुअल कार्यशाला आयोजित  भोपाल| ट्रैफिक नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाये। ओव्हर-लोडिंग, ओव्हर-स्पीडिंग करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही हो। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक पुलिस प्रशिक्षण एवं शोध संस्थान श्री डी.सी. सागर गुरूवार को पुलिस मुख्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा सड़क सुरक्षा प्रबंधन के लिये आयोजित राज्य-स्तरीय वर्चुअल कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। श्री सागर ने कहा कि आमजन के जीवन की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जानी चाहिए। एडीजी ने बीते दिनों और पढ़े

 4,321 total views

मिलावटखोरों के विरुद्ध सख्ती से करें कार्रवाई – स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी

Last Updated:  मंगलवार, नवम्बर 17, 2020  7:50 अपराह्न

220 प्रकरणों में 30 लाख 62 हजार का अर्थदण्ड  भोपाल| मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देशों पर अगस्त माह से संचालित अभियान में अब तक की कार्रवाई में मिलावटखोरी करने वालों के विरुद्ध 285 प्रकरण दर्ज करवाए गए और 220 प्रकरणों में मिलावटखोरों पर 30 लाख 62 हजार का अर्थ दंड अधिरोपित किया गया है। कुल अधिरोपित अर्थदंड से 15 लाख पाँच हजार की वसूली भी की जा चुकी है। सी. जे. एम. कोर्ट में दर्ज 39 प्रकरण पर और पढ़े

 3,581 total views

स्कूल फीस मामले में मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का फैसला –

Last Updated:  गुरूवार, नवम्बर 5, 2020  4:59 अपराह्न

जबलपुर। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने महत्वपूर्ण अंतरिम आदेश में कहा है कि जब तक नियमित रूप से स्कूल नहीं खुलते तब तक राज्य के निजी स्कूल, कोरोना काल में ट्यूशन फीस के अतिरिक्त फीस वसूली नहीं कर सकते हैं। इस सिलसिले में राज्य शासन का निर्णय मान्य होगा। किसी भी छात्र /छात्रा को कोरोना काल में मनमानी फीस वसूलने के लिए परेशान नहीं किया जा सकता।  स्कूल फीस मामले में मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के फैसले के मुख्य बिंदु गुरुवार को कार्यवाहक मुख्य और पढ़े

 4,937 total views

किसान की मौत पर सियासत, कांग्रेस ने बताया ‘बेशर्म’, सिंधिया बोले-‘घटिया

Last Updated:  सोमवार, अक्टूबर 19, 2020  1:10 पूर्वाह्न

खंडवा| मध्य प्रदेश के खंडवा में रविवार को मांधाता विधानसभा से बीजेपी प्रत्याशी नारायण पटेल के समर्थन में आयोजित चुनावी सभा में एक किसान की मौत पर सियासी बवाल खड़ा हो गया है। ज्योतिरादित्य सिंधिया की इस सभा में बुजुर्ग किसान जीवन पटेल की हार्ट अटैक से मौत पर कांग्रेस ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए ट्वीट किया है। वीडियो के साथ कांग्रेस की ओर से लिखा गया, ‘बीजेपी के कार्यक्रम में किसान की मौत, बीजेपी की भाषणबाज़ी फिर भी जारी और पढ़े

 1,915 total views

मध्य प्रदेश कोरोना: 100 से ज्यादा एक्टिव केस वाले जिलों की संख्या 38 हुई

Last Updated:  बुधवार, सितम्बर 2, 2020  8:20 अपराह्न

भोपाल: मध्यप्रदेश में कोरोनावायरस का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। 100 से ज्यादा एक्टिव केस वाले जिलों की संख्या 38 हो गई है। इंदौर, भोपाल के बाद ग्वालियर और जबलपुर भी तेजी से संक्रमित हो रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों से संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में संक्रमण के कारण 27 लोगों की मौत हो गई। मात्र 5 महीनों में 1453 लोग जान गवा चुके हैं।  MADHYA PRADESH CORONA BULLETIN 02 SEPTEMBER 2020 संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं, और पढ़े

 4,138 total views

सर्वसुविधायुक्त हों सभी प्रोजेक्ट : नगरीय विकास मंत्री श्री सिंह

Last Updated:  बुधवार,   7:36 अपराह्न

मध्यप्रदेश गृह निर्माण मंडल के कार्यों की समीक्षा में दिये निर्देश  भोपाल:2, सितंबर, 2020(स्पष्ट खबर)|मध्यप्रदेश गृह निर्माण मण्डल अब जो भी प्रोजेक्ट बनायें उनमें पार्क, खेल मैदान, सामुदायिक भवन, स्कूल, हॉस्पिटल और बस स्टाप के लिए जगह सुरक्षित रखें। सभी प्रोजेक्ट में सीवेज, सड़क और पानी की बेहतर व्यवस्था करें। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह ने यह निर्देश मध्यप्रदेश गृह निर्माण मण्डल के कार्यों की समीक्षा के दौरान दिये। श्री सिंह ने कहा कि रिक्त पदों में और पढ़े

 5,931 total views