श्रॆणी पुरालेख: एज्युकेशन

रतलाम/आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका की अनंतिम सूची जारी,ऑनलाईन चयन पोर्टल से कर सकते हैं आपत्ति दर्ज

Last Updated:  गुरूवार, नवम्बर 5, 2026  1:52 अपराह्न

Ratlam:आगामी 07 दिवस के भीतर ऑनलाईन चयन पोर्टल से कर सकते हैं आपत्ति दर्ज रतलाम (स्पष्ट खबर)।महिला एवं बाल विकास जिला कार्यक्रम अधिकारी सुभाष जैन एवं परियोजना अधिकारी श्रीमती अंकिता पाटीदार ने बताया कि परियोजना जावरा ग्रामीण अंतर्गत आंगनवाडी कार्यकर्ता के 02 पद एवं सहायिकाओं के 10 पदों के विरूद्ध हुए आवेदनों की अनंतिम पदक्रम सूची ऑनलाइन पोर्टल पर जारी की जा चुकी है। चयन सूची के संबंध में किसी भी प्रकार की आपत्ति प्रतीत होती हो तो अनंतिम चयन और पढ़े

 371 total views

रतलाम/मॉडल स्कूल सैलाना फिर विवादों में, बच्चे पैदल निकले रतलाम की ओर..

Last Updated:  सोमवार, अक्टूबर 26, 2026  10:49 पूर्वाह्न

Ratlam:मॉडल स्कूल सैलाना फिर विवादों में, बच्चे पैदल निकले रतलाम की ओर… सैलाना/रतलाम(स्पष्ट खबर)। सैलाना का मॉडल स्कूल एक बार फिर विवादों में घिर गया है। आज सोमवार 26 अक्टूबर सुबह सैलाना मॉडल स्कूल के बच्चों के पैदल ही सैलाना से रतलाम की ओर जाने की प्रारंभिक जानकारी सामने आई है। बच्चों के इस तरह अचानक पैदल रतलाम की ओर कूच करने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। अभी तक बच्चों के पैदल जाने का स्पष्ट कारण सामने नहीं और पढ़े

 536 total views

रतलाम/कलेक्टर पुस्तकालय पहुंचे, बच्चों के बीच बैठकर पूछा- पुस्तकालय में कोई दिक्कत तो नहीं

Last Updated:  गुरूवार, अक्टूबर 22, 2026  7:02 अपराह्न

पुराने साहित्यिक संस्करणों के स्थान पर नए संस्करण लाएं : कलेक्टर श्री कटेसरिया Ratlam: पुस्तकालय के नीचे रखा कचरा सात दिवस में हटाकर विनष्टीकरण की कार्रवाई करें रतलाम 22 अक्टूबर(स्पष्ट खबर)। कलेक्टर अजय कटेसरिया ने पुराने कलेक्टर कार्यालय परिसर में शिक्षा विभाग द्वारा संचालित पुस्तकालय का निरीक्षण किया। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत सुश्री वैशाली जैन सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। कलेक्टर ने पुस्तकालय में उपलब्ध पुस्तकों का अवलोकन करते हुए निर्देश दिए कि जिन पुरानी साहित्यिक पुस्तकों के संस्करण और पढ़े

 468 total views

रतलाम/पुस्तक एवं साइकिल वितरण नहीं होने पर रिंगनोद प्राचार्य और जावरा बीईओ को नोटिस के निर्देश, कलेक्टर ने की समीक्षा

Last Updated:  बुधवार, अक्टूबर 21, 2026  6:33 अपराह्न

Ratlam:शिक्षा विभाग के विद्यालयों की व्यवस्थाओं में सुधार लाएं, ट्राइबल स्कूलों की तरह बेहतर बनाएं : कलेक्टर श्री कटेसरिया रतलाम 21 अक्टूबर(स्पष्ट खबर)। कलेक्टर अजय कटेसरिया ने शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में विभागीय योजनाओं एवं विद्यालयों में संचालित कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में सीईओ जिला पंचायत सुश्री वैशाली जैन, जिला शिक्षा अधिकारी, डीपीसी, बीईओ एवं बीआरसी उपस्थित रहे। कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि पीएम श्री विद्यालय रिंगनोद में विद्यार्थियों को पुस्तकें एवं और पढ़े

 305 total views

रतलाम/रोलगार मेले में 55 प्रतिभागियों का प्राथमिक रूप से चयन किया गया

Last Updated:  बुधवार, अक्टूबर 7, 2026  5:10 अपराह्न

Ratlam:रोलगार मेले में 55 प्रतिभागियों का प्राथमिक रूप से चयन किया गया रतलाम(स्पष्ट खबर)। मुख्‍यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के कुल 14 प्रकरणों में 95 लाख 64 हजार रूपये तथा PMFME योजनांतर्गत 7 प्रकरणों में 38 लाख 42 हजार की राशि के लोन सेंक्‍शन किये गये तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार मंत्रालय, भोपाल, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय, भोपाल एवं रोजगार संचालनालय, भोपाल द्वारा जारी आदेशानुसार जिला प्रशासन, कौशल विकास और रोजगार विभाग एवं जिला रोजगार कार्यालय, जिला व्यापार और पढ़े

 150 total views

रतलाम/ जिलें के 25 विद्यालय भवन जीर्ण-शीर्ण घोषित, जर्जर भवनों में अब नहीं होगा शैक्षणिक कार्य

Last Updated:  सोमवार, सितम्बर 28, 2026  6:04 अपराह्न

Ratlam: जिलें के 25 विद्यालय भवन जीर्ण-शीर्ण घोषित, जर्जर भवनों में अब नहीं होगा शैक्षणिक कार्य रतलाम(स्पष्ट खबर)। कलेक्टर अजय कटेसरिया द्वारा लोक निर्माण विभाग की अनुशंसा के आधार पर जिले के पिपलौदा, आलोट एवं रतलाम विकासखंड के 25 पुराने प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय भवनों को जीर्ण-शीर्ण घोषित किया गया है। उक्त विद्यालय भवनों का उपयोग अब शैक्षणिक कार्य के लिए नहीं किया जाएगा। जीर्ण-शीर्ण घोषित विद्यालय भवनों में विकासखंड पिपलौदा के प्रा.वि. हतनारा, प्रा.वि. पंचेवा, प्रा.वि. खेड़ावदा एवं प्रा.वि. और पढ़े

 727 total views

कोई भी स्कूल जीर्ण-शीर्ण भवन मे संचालित नहीं किया जाये – संभागायुक्त श्री सिंह

Last Updated:  शुक्रवार, सितम्बर 25, 2026  6:13 अपराह्न

शिक्षा गुणवत्ता परीक्षण के लिए संभागीय दल करेंगे जिलों का भ्रमण उज्जैन, (स्पष्ट खबर)। संभागायुक्त आशीष सिंह ने उज्जैन संभाग (Ujjain division) के सभी जिलों में स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता परीक्षण एवं अन्य शैक्षणिक गतिविधियों की मानीटरिग के लिए संभाग स्तर से दल गठित करने के निर्देश दिए हैं। दल में पीजीबीटी, डाइट के शिक्षक एवं अन्य शिक्षा विशेषज्ञों को रखा जाएगा। यह दल संभाग के स्कूलों में जाकर सर्वेक्षण करेगा तथा गुणवत्ता की रिपोर्ट संभागायुक्त को प्रस्तुत करेगा। और पढ़े

 388 total views

रतलाम/युवा संगम रोजगार मेले में 6 कंपनियों द्वारा 71 प्रतिभागियों का प्राथमिक चयन किया गया

Last Updated:  गुरूवार, सितम्बर 10, 2026  4:09 अपराह्न

Ratlam:मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना में 1 करोड़ 11 लाख 49 हजार रुपए तथा पीएमएफएमई योजना 1 करोड़ 43 लाख 76 हजार रुपए के लोन सेंक्‍शन किये गये रतलाम(स्पष्ट खबर)। जिला रोजगार अधिकारी अभिषेक कटारा ने बताया कि तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार मंत्रालय, भोपाल, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय, भोपाल एवं रोजगार संचालनालय, भोपाल द्वारा जारी आदेशानुसार जिला प्रशासन, कौशल विकास और रोजगार विभाग एवं जिला रोजगार कार्यालय, जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र, मध्य प्रदेश डे ग्रामीण आजीविका और पढ़े

 181 total views

शा. उ. मा. वि. रूनिजा के प्राचार्य ब्रजराज सिंह राठौर तत्काल प्रभाव से निलंबित

Last Updated:  बुधवार, सितम्बर 9, 2026  5:10 अपराह्न

ujjain:पदीय दायित्वों में लापरवाही बरतने पर संभागायुक्त श्री सिंह ने की कार्यवाही उज्जैन, 9 सितंबर(स्पष्ट खबर)। संभागायुक्त आशीष सिंह ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रूनिजा, विकासखंड बड़नगर के प्राचार्य ब्रजराज सिंह राठौर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। संयुक्त संचालक द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रूनिजा में उत्पन्न अप्रत्याशित परिस्थितियों को देखते हुए श्री राठौर के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई का प्रस्ताव भेजा गया था। प्रतिवेदन में उनका कृत्य पदीय कर्तव्यों के प्रति घोर लापरवाही एवं और पढ़े

 153 total views

शिक्षक दिवस पर राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने रतलाम के दो शिक्षकों को किया राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित

Last Updated:  रविवार, सितम्बर 6, 2026  4:29 अपराह्न

Ratlam: श्रीमती शर्मिला उपाध्याय एवं राजेश महेश्वरी को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए मिला सम्मान रतलाम(स्पष्ट खबर)। जिला शिक्षा अधिकारी सुश्री सिमरन सूर्यवंशी ने बताया कि शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य एवं नवाचारों के लिए शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में रतलाम जिले के दो शिक्षकों को सम्मानित किया गया। शासकीय प्राथमिक विद्यालय हल्दुखाली की शिक्षिका श्रीमती शर्मिला उपाध्याय तथा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मुंदड़ी के शिक्षक राजेश महेश्वरी को और पढ़े

 174 total views

MP:शिक्षक दिवस पर प्रदेश सरकार 33 उत्कृष्ट शिक्षकों को करेगी राज्य स्तरीय सम्मान से सम्मानित

Last Updated:  शुक्रवार, सितम्बर 4, 2026  7:57 अपराह्न

राज्यपाल श्री पटेल के मुख्य आतिथ्य एवं मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में होगा समारोह स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आरसीवीपी नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी भोपाल में किया जा रहा राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन भोपाल (स्पष्ट खबर)। प्रदेश सरकार के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा शिक्षक दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। यह समारोह राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल के मुख्य आतिथ्य एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में और पढ़े

 97 total views

रतलाम जिले के 1644 विद्यार्थियों को लैपटॉप खरीदने के लिए मिलेंगे 25-25 हजार रुपये

Last Updated:  सोमवार, अगस्त 31, 2026  4:26 अपराह्न

Ratlam:कक्षा 12वीं में प्रथम प्रयास में 75 प्रतिशत या अधिक अंक पाने वाले विद्यार्थी होंगे लाभान्वित रतलाम(स्पष्ट खबर)। जिला शिक्षा अधिकारी सुश्री सिमरन सूर्यवंशी द्वारा बताया गया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रदेश के लगभग 1 लाख 22 हजार विद्यार्थियों को लैपटॉप खरीदने के लिए 25-25 हजार रुपये की राशि का अंतरण करेंगे। विद्यार्थियों को यह राशि 1 सितंबर को कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर, भोपाल में आयोजित लैपटॉप क्रय के लिये राशि वितरण कार्यक्रम के दौरान प्रदान की जाएगी। और पढ़े

 149 total views

राज्य स्तरीय विज्ञान, गणित, पर्यावरण एवं सामाजिक विज्ञान प्रदर्शनी में रतलाम जिले का दबदबा

Last Updated:  शनिवार, अगस्त 22, 2026  3:12 अपराह्न

Ratlam:पलसोडी के छात्र रोहित डांगी ने प्रथम तथा घोड़ापाला के करन भूरिया ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया रतलाम(स्पष्ट खबर)। राज्य शिक्षा केंद्र, भोपाल द्वारा सांदीपनी शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय, सांईखेड़ा जिला नरसिंहपुर में 20 एवं 21 अगस्त 2026 को आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय विज्ञान, गणित, पर्यावरण एवं सामाजिक विज्ञान प्रदर्शनी 2025-26 में रतलाम जिले के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम गौरवान्वित किया है। प्रदर्शनी में विकासखंड रतलाम के शासकीय विद्यालय पलसोडी और पढ़े

 245 total views

मंत्री चैतन्य काश्यप की दूरदर्शी सोच से उत्कृष्ट विद्यालय रतलाम को मिली कृषि संकाय की सौगात

Last Updated:  शनिवार, अगस्त 8, 2026  2:55 अपराह्न

Ratlam:हजारों विद्यार्थियों के भविष्य को मिलेगी नई दिशा, कृषि शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट विद्यालय रचेगा नया इतिहास रतलाम,(स्पष्ट खबर)। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग मध्यप्रदेश शासन के मंत्री चैतन्य काश्यप की दूरदर्शी सोच, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के प्रति उनकी सकारात्मक दृष्टि तथा रतलाम को शिक्षा के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने के संकल्प का एक और महत्वपूर्ण परिणाम सामने आया है। उनके सतत प्रयासों से शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, रतलाम सहित जिले के आलोट, जावरा-2, पिपलौदा और पढ़े

 146 total views

रतलाम/म.प्र. पर्यटन क्विज प्रतियोगिता में 169 विद्यालयों के 507 विद्यार्थियों ने की प्रतिभागिता

Last Updated:  शनिवार,   1:42 अपराह्न

MP पर्यटन क्विज प्रतियोगिता में 169 विद्यालयों के 507 विद्यार्थियों ने की प्रतिभागिता अग्रवाल विद्या मंदिर रतलाम प्रथम, महावीर जैन विद्या मंदिर ताल द्वितीय तथा शा. सांदीपनी विनोबा वि. रतलाम ने तृतीय स्थान प्राप्त रतलाम,(स्पष्ट खबर)। म.प्र. पर्यटन विभाग द्वारा प्रदत्त निर्देशानुसार जिला पुरातत्व, पर्यटन एवं संस्कृति परिषद जिला रतलाम द्वारा कलेक्टर अजय कटेसरिया के मार्गदर्शन में म.प्र. पर्यटन क्विज प्रतियोगिता 2026 (M.P. Tourism Quiz Competition 2026) का आयोजन जिला मुख्यालय के शासकीय उत्कृष्ट उ.मा.विद्यालय सागोद रोड रतलाम पर किया और पढ़े

 190 total views

रतलाम/ सांदीपनि विद्यालय किसी मंदिर से कम नहीं, यहां से भविष्य के निर्माता निकलेंगे : प्रभारी मंत्री डॉ. शाह

Last Updated:  शनिवार, जुलाई 25, 2026  5:03 अपराह्न

सांदीपनि विद्यालय भविष्य गढ़ने वाला अनूठा प्रकल्प है : मंत्री श्री काश्यप 68 करोड़ से अधिक लागत के बिरमावल एवं रावटी सांदीपनि विद्यालयों का किया लोकार्पण रतलाम 25 जुलाई(स्पष्ट खबर)। जिले के प्रभारी मंत्री एवं जनजातीय कार्य विभाग, लोक परिसंपत्ति प्रबंधन तथा भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह तथा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चैतन्य काश्यप ने ग्राम बिरमावल में लगभग 68 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित दो अत्याधुनिक सांदीपनि विद्यालयों का लोकार्पण किया। इनमें ग्राम बिरमावल में 34 करोड़ 65 लाख रुपये तथा रावटी और पढ़े

 227 total views

NEET पेपर लीक विवाद: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, PM को भेजा त्यागपत्र

Last Updated:  शनिवार,   3:09 अपराह्न

“राष्ट्र की एकता और छात्रों का भविष्य सर्वोपरि” – इस्तीफे की वजह बताते हुए मंत्री का X पर पत्र जारी नई दिल्ली। NEET-UG पेपर लीक मामले को लेकर देशभर में चल रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर प्रधानमंत्री को अपना त्यागपत्र भेजने की जानकारी दी। जंतर-मंतर पर करीब एक महीने से CJP और अन्य छात्र संगठन मंत्री के इस्तीफे और पढ़े

 251 total views

पेपर लीक पर केंद्र का बड़ा फैसला: 10 साल की सजा, 10 करोड़ का जुर्माना, बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट

Last Updated:  शुक्रवार, जुलाई 24, 2026  9:34 अपराह्न

नई दिल्ली, 24 जुलाई । पेपर लीक के बढ़ते मामलों और छात्रों के देशव्यापी विरोध के बीच केंद्र सरकार ने कड़ा रुख अपनाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में ‘पेपर लीक विधेयक (संशोधन)’ को मंजूरी दे दी गई। प्रस्तावित कानून के तहत पेपर लीक को गंभीर अपराध माना जाएगा। दोषी पाए जाने पर 10 साल तक की जेल और 10 करोड़ रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकेगा। साथ ही ऐसे और पढ़े

 244 total views

रतलाम/प्रभारी मंत्री 25 जुलाई को करेंगे बिरमावल सांदीपनि विद्यालय भवन का लोकार्पण

Last Updated:  शुक्रवार,   12:21 अपराह्न

रतलाम,(स्पष्ट खबर)। जिले के बिरमावल स्थित नवीन सांदीपनि विद्यालय के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण 25 जुलाई को किया जाएगा। लोकार्पण जिले के प्रभारी मंत्री श्री कुंवर विजय शाह के करकमलों से होगा। जिला शिक्षा अधिकारी सिमरन सूर्यवंशी ने बताया कि इस अवसर पर विद्यालय में गुरु पूर्णिमा पखवाड़ा के अंतर्गत “सांदीपनि उत्सव” का भी आयोजन किया जाएगा। समारोह में जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, शिक्षकगण, विद्यार्थी, अभिभावक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे। लगभग 22 करोड़ रुपये की लागत से इस विद्यालय भवन और पढ़े

 207 total views

रतलाम/ रोजगार मेले में 345 युवाओं ने कराया पंजीयन, 185 का हुआ चयन

Last Updated:  मंगलवार, जुलाई 21, 2026  6:43 अपराह्न

Ratlam:मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के तहत 77 प्रकरणों में 4 करोड़ 18 लाख 87 हजार रुपये का ऋण स्वीकृत रतलाम (स्पष्ट खबर)।तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार मंत्रालय, भोपाल, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय, भोपाल एवं रोजगार संचालनालय, भोपाल द्वारा जारी आदेशानुसार जिला प्रशासन, कौशल विकास और रोजगार विभाग एवं जिला रोजगार कार्यालय, जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र, मध्य प्रदेश डे ग्रामीण आजीविका मिशन के संयुक्त तत्वाधान में शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, सज्जन मिल के सामने, सैलाना रोड, रतलाम और पढ़े

 152 total views