Last Updated: बुधवार,
जनवरी 29, 2025
11:26 अपराह्न
ratlam: मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग तथा विश्व मांगल्य सभा के संयुक्त तत्वधान में राष्ट्र समर्थ देवी अहिल्या की पुण्य गाथा का नाट्य मंचन स्थानीय कालिका माता मंदिर परिसर में बुधवार को हुआ। पुण्य श्लोका अहिल्यादेवी होलकर के जन्म त्रिशताब्दी के अवसर पर आयोजित नाट्य मंचन में कलाकारों के प्रभावी अभिनय ने उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। देवी अहिल्या के जीवन पर आधारित नाट्य मंचन के अवसर पर पद्मश्री डॉ. लीला जोशी, खाचरौद बगलामुखी पीठ के श्री कृष्णानंदजी महाराज, महापौर और पढ़े
स्वच्छता, सौंदर्यीकरण, पार्किंग एवं यातायात व्यवस्था हेतु दिए निर्देश Ratlam_ Bhopal: सूक्ष्म लघु और मध्यम उद्यम मंत्री एवं भोपाल जिले के प्रभारी मंत्री चेतन्य कुमार काश्यप ने 24 एवं 25 फरवरी को भोपाल में आयोजित होने वाली ग्लोबल इनवेस्टर समिट की तैयारियों को लेकर बैठक की। बैठक में भोपाल पुलिस कमिश्नर हरिनारायणचारी मिश्र, कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह, अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर पंकज श्रीवास्तव, नगर निगम आयुक्त हरेंद्र नारायण, एडीएम सिद्धार्थ जैन, डीसीपी ट्रैफिक संजय सिंह, एडिशनल डीसीपी ट्रैफिक बसंत कौल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। प्रभारी मंत्री श्री काश्यप द्वारा निर्देश दिए गए कि इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय में समिट के आयोजन को लेकर सभी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। यातायात प्रबंधन, आयोजन स्थल पर पार्किंग व्यवस्था,भोपाल के सौंदर्यीकरण एवं स्वच्छता हेतु उचित व्यवस्था करने के लिए आवेदन निर्देशित किया गया। प्रभारी मंत्री श्री चेतन्य काश्यप ने जीआईएस की तैयारियों को लेकर कहा कि यह आयोजन भोपाल के लिए एक अद्वितीय अवसर है। उन्होंने भोपाल शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए मिशन मोड पर काम करने और समिट की सभी तैयारियां समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। प्रभारी मंत्री श्री कश्यप ने सभी संबंधित अधिकारियों से समर्पण और तत्परता के साथ काम करते हुए आयोजन को सफल बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यह समिट न केवल भोपाल बल्कि पूरे प्रदेश के लिए गौरव का विषय है। 472 total views