भारत में बैंक स्ट्राइक की घोषणा, नए श्रम कानून के खिलाफ AIBA की हड़ताल को AIBEA का समर्थन –

  
Last Updated:  नवम्बर 25, 2020 " 05:49 अपराह्न"

नई दिल्ली। भारत में बैंक स्ट्राइक की घोषणा कर दी गई है। बैंक कर्मचारी 26 नवंबर 2020 को हड़ताल पर रहेंगे। हड़ताल का आह्वान एवं ऐलान AIBA द्वारा किया गया जिसे बाद में AIBEA ने समर्थन दे दिया। केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के एक साथ आ जाने के कारण हड़ताल के 100% सफल होने की संभावना बढ़ गई है।

यह हड़ताल केंद्र सरकार की श्रम-विरोधी नीतियों के खिलाफ की जा रही है। हड़ताल में अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संघ (AIBEA) ने भी शामिल होने का एलान किया है। इस हड़ताल का प्रतिनिधि AIBA कर रही है। एआईबीईए भारतीय स्टेट बैंक (SBI) और इंडियन ओवरसीज बैंक को छोड़कर ज्यादातर बैंकों का प्रतिनिधित्व करता है। इस हड़ताल में करीब 30,000 बैंक कर्मचारी शामिल होंगे।

नया श्रम कानून कॉरपोरेट के हित में है

एआईबीए ने इसके बारे में बताते हुए कहा की, ‘हालिया सत्र के दौरान लोकसभा में कारोबारी सुगमता के नाम पर 27 मौजूदा श्रम कानूनों की जगह लेने वाला नया श्रम कानून पारित किया गया है, जो पूरी तरह कॉरपोरेट के हित में है। इस प्रक्रिया में 75 फीसदी कर्मचारियों से नए प्रावधान के तहत कानूनी संरक्षण छीनकर उन्हें श्रम कानूनों के दायरे से बाहर कर दिया गया है।’

 1,810 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *