जम्मू – कश्मीर में 370 हटने के बाद पहली बार चुनाव, जोशो-खरोश के साथ वोट डालने पहुंचे लोग-

  
Last Updated:  नवम्बर 28, 2020 " 02:04 अपराह्न"

JK में 370 हटने के बाद पहली बार चुनाव, जोशो-खरोश के साथ वोट डालने पहुंचे लोग, देखें तस्वीरें

जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 के प्रावधान हटाए जाने के बाद पहली बार चुनाव हो रहे हैं। जिला विकास परिषद के अलावा पंचायत की कई सीटों पर उपचुनाव आयोजित कराए जा रहे हैं। चुनाव में कांग्रेस, बीजेपी के अलावा गुपकार गठबंधन के दल पीडीपी और एनसी भी हिस्सा ले रहे हैं। गुपकार का गठन प्रदेश में आर्टिकल 370 की बहाली के उद्देश्य से किया गया है। पहली बार ये दल एक साथ मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसे में इन चुनावों को बेहद अहम माना जा रहा है।

7 लाख वोटर्स डाल सकेंगे वोट

7-

शनिवार को डीडीसी चुनाव के पहले चरण के साथ-साथ पंचायत उपचुनावों के लिए भी मतदान हो रहे हैं। इन चुनावों में कुल 1 हजार 427 उम्मीदवार मैदान में हैं और 7 लाख मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने वाले हैं। राज्य चुनाव आयुक्त केके शर्मा ने बताया कि पहले चरण में सुचारू रूप से मतदान के लिए 2 हजार 146 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

दो बजे तक होगा मतदान

प्रदेश के कुल सात लाख मतदाताओं में से कश्मीर संभाग में 3.72 लाख मतदाता हैं और जम्मू संभाग में 3.28 लाख मतदाता हैं। केंद्र शासित क्षेत्र में जिला विकास परिषद (डीडीसी) चुनाव के लिए कुल 280 निर्वाचन क्षेत्र हैं। पहले चरण में इनमें से 43 क्षेत्रों में सुबह सात बजे से दोपहर दो बजे तक मतदान होगा।

मास्क लगाकर वोट देने पहुंचे लोग

जम्मू-कश्मीर में कोरोना काल में चुनाव आयोजित कराया जा रहा है। ऐसे में चुनाव आयुक्त ने कोविड-19 के मद्देनजर लोगों से अपील की है कि वे चुनाव आयोग की ओर से जारी दिशानिर्देशों का पालन करते हुए मतदान केंद्र पर मास्क पहनें और सामाजिक दूरी का पालन करें।

वोटिंग के लिए लगी लाइन

शनिवार सुबह मतदान शुरू होने के बाद से ही लोगों में वोट देने को लेकर काफी उत्साह देखा गया। डोडा जिले में सुबह सात बजे से ही वोटर्स पोलिंग बूथ पर जुटना शुरू हो गए थे। पहले चरण की वोटिंग के लिए बडगाम में भी मतदाता सुबह से कतार बनाकर खड़े रहे और अपनी बारी आने का इंतजार करते रहे।

सरकारी स्कूल में बूथ

बडगाम के रायथान में एक सरकारी स्कूल में पोलिंग बूथ बनाया गया था। कोरोना से बचने के लिए लोग मास्कर लगाकर वोट डालने पहुंचे थे। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग के पालन को लेकर लोगों में समझदारी का नजारा भी दिखा।

राजनीतिक चर्चा

रेयासी, अखनूर, श्रीनगर, बडगाम आदि जिलों में भी पोलिंग बूथ पर वोटर्स वोट डालने पहुंचे। वोटिंग से पहले और बाद में उन्होंने प्रदेश के राजनीतिक हालात को लेकर आपस में चर्चा भी की।

22 दिसंबर को आएंगे नतीजे

22-

प्रदेश में जिला विकास परिषद का यह चुनाव 28 नवंबर से शुरू होकर 8 चरणों में संपन्न होगा। आखिरी चरण का चुनाव 19 दिसंबर को होगा। चुनाव के नतीजों का ऐलान 22 दिसंबर को किया जाएगा।

 1,240 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *