भोपाल। मध्य प्रदेश शासन के गृह विभाग मंत्रालय ने भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों की प्रमोशन लिस्ट जारी कर दी है। मंत्रालय ने कुल 6 आदेश जारी किए जिसमें 17 अधिकारियों के नाम है।
मध्य प्रदेश आईपीएस अधिकारियों की प्रमोशन लिस्ट
को-आपरेटिव फ्रॉड एवं लोक सेवा गारंटी विभाग के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक राजेन्द्र कुमार मिश्रा को विशेष पुलिस महानिदेशक।भोपाल रेल पुलिस विभाग के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक अरविन्द कुमार को विशेष पुलिस महानिदेशक।विजिलेंस विभाग के पुलिस महानिरीक्षक ए. साई. मनोहर को विजिलेंस विभाग में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक।जबलपुर रेंज विसबल के पुलिस महानिरीक्षक चंचल शेखर को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक। इंदौर जोन के पुलिस महानिरीक्षक योगेश देशमुख को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक। बालाघाट के जोन के पुलिस महानिरीक्षक के.पी. वेंकटेश्वर राव को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक। पुलिस महानिरीक्षक गुप्त वार्ता पुलिस मुख्यालय श्री योगेश चौधरी को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक गुप्त वार्ता पुलिस मुख्यालय।OSD गृह विभाग मंत्रालय मोहम्मद शाहिद अबसार को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक OSD गृह विभाग मंत्रालय।
उप पुलिस महानिरीक्षक से पुलिस महानिरीक्षक प्रमोद किए गए आईपीएस
इंदौर के उप पुलिस महानिरीक्षक हरिनारायणचारी मिश्रा छिंदवाड़ा रेंज के उप पुलिस महानिरीक्षक अनिल माहेश्वरी भोपाल पुलिस मुख्यालय में उप पुलिस महानिरीक्षक अशोक कुमार गोयल भोपाल पुलिस मुख्यालय में उप पुलिस महानिरीक्षक एम.एस. सिकरवार भोपाल पुलिस मुख्यालय में उप पुलिस महानिरीक्षक एके पाण्डे
सहायक पुलिस महानिरीक्षक से उप पुलिस महानिरीक्षक बनाए गए आईपीएस
ग्वालियर जोन के सहायक पुलिस महानिरीक्षक सचिन कुमार अतुलकर को उप पुलिस महानिरीक्षक। भोपाल मुख्यालय में सहायक पुलिस महानिरीक्षक कुमार सौरभ को उप पुलिस महा निरीक्षक। उज्जैन पीटीएस की पुलिस अधीक्षक कृष्णावेनी दसावातु को उप पुलिस महानिरीक्षक। भिण्ड के 17वीं वाहिनी विलबल के सेनानी जगत सिंह राजपूत को उप पुलिस महानिरीक्षक।