महिलाओं के खिलाफ अमर्यादित व्यवहार करने पर होगी कड़ी कार्रवाई : मुख्यमंत्री श्री चौहान

  
Last Updated:  जनवरी 11, 2021 " 03:23 अपराह्न"

रतलाम/सैलाना| मध्यप्रदेश में महिलाओं बच्चियों पर किसी भी तरह का अमर्यादित व्यवहार करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी, यह बात मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज भोपाल में आयोजित महिला सम्मान सम्मेलन में कहीं, इस सम्मेलन में उन्होंने शासकीय कार्यक्रमों में पहले होगी बेटियों की पूजा कार्यक्रम की भी शुरुआत करी, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सम्मेलन में कठोर शब्दों में कहा है कि प्रदेश में कहीं पर भी महिला उत्पीड़न मां बहन बेटियों पर किसी भी प्रकार की कोई ज्यादती अमर्यादित व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा दोषियों के खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई की जाएगी ll भोपाल में आयोजित नारी शक्ति सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री द्वारा महिला अपराध के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कई पुलिस अधिकारियों सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों का भी सम्मान किया गया, मुख्यमंत्री चौहान के इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण पूरे प्रदेश सहित जिले के सैलाना पुलिस थाना परिसर में भीी आयोजित हुआ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के भाषण का सीधा प्रसारण के समय पुलिस थाना परिसर में एसडीओपी एस आर सेंगर, उनि.मनोज पाटीदार, उनि.ध्यान सिंह सोलंकी, उनि लाल जी परमार, धामनोद पुलिस चौकी प्रभारी निर्भय भूरिया, प्रधान आरक्षक मुकुट सिंह यादव, गजानंद शर्मा, दिलीप रावत, सहित स्टाफ के कई अधिकारी गण सहित पत्रकार गण सहित नगर सुरक्षा समिति के सदस्य गण भी उपस्थित रहे |

 1,718 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *