2 बच्चों के बाप, SI ने महिला आरक्षक का 3 साल तक रेप किया –

  
Last Updated:  मार्च 8, 2021 " 08:05 अपराह्न"

इंदौर। वर्तमान में मंदसौर में पदस्थ मध्य प्रदेश पुलिस के एक सब इंस्पेक्टर के खिलाफ महिला आरक्षक ने बलात्कार का मामला दर्ज कराया है। महिला आरक्षक ने बताया कि मंदसौर ट्रांसफर से पहले 3 साल तक आरोपी सब इंस्पेक्टर इंदौर में पदस्थ था। इस दौरान सब इंस्पेक्टर ने खुद को अविवाहित बताकर उसे शादी के लिए प्रपोज किया और 3 साल तक फिजिकल रिलेशन बनाएं। अब पता चला है कि वह दो बच्चों का बाप है।

ASP शशिकांत कनकने ने बताया कि एक महिला आरक्षक ने तेजाजी नगर थाने पहुंचकर सब इंस्पेक्टर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। उसने बताया कि SI ​​​​​​​अभी मंदसौर में पदस्थ है। जब वह इंदौर में पदस्थ था तो उन दोनों के बीच अफेयर हो गया था। इस दौरान सब इंस्पेक्टर ने उसके साथ कई बार फिजिकल रिलेशन भी बनाए। 
सब इंस्पेक्टर ने उससे शादी करने का वादा किया था परंतु अब पता चला है कि सब इंस्पेक्टर पहले से ही शादीशुदा है। उसके दो बच्चे भी हैं। पुलिस ने मामले में दुष्कर्म का केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए एक टीम को मंदसौर रवाना किया है।

 1,042 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *