मातम में बदली खुशियां, होली के बाद नहाने गए 2 छात्रों की डूबने से मौत –

  
Last Updated:  मार्च 29, 2021 " 09:24 अपराह्न"

भोपाल| मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में आज सोमवार होली के दिन बड़ा हादसा हो गया। यहां नहाने गए 3 छात्र तालाब में डूब गए, जिसमें से 2 की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है वही गांव में मातम पसर गया है।इधर,सूचना मिलते ही तहसीलदार और  मंदसौर पुलिस बल मौके पर पहुंचा है।

मिली जानकारी के अनुसार, हादसा मंदसौर जिले के शामगढ़ थाना क्षेत्र के जूनापानी गांव का है। यहां होली खेलने के बाद  कक्षा 11 वीं में पढ़ने वाले तीन छात्र शामगढ़ के पास जूनापानी में तालाब में नहाने गए थे। इसी दौरान नहाते समय गहरे पानी में डूबने से 1 छात्र की मौके पर ही मौत हो गई।वही दूसरे की अस्पताल ले जाते वक्त मौत हो गई। हालांकि एक को सुरक्षित निकाल लिया गया।

के रहने वाले इन छात्रों के नाम विशाल, गोपाल और संस्‍कार पता चले हैं ।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिए। घटना के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और जांच शुरु कर दी है।अचानक त्यौहार पर हुई इस घटना ने होली की खुशी को मातम में बदल दिया है। घटना के बाद पूरे इलाके मातम पसर गया है और घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है।

 1,894 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *