रतलाम : दिल्ली मुंबई एक्स्प्रेस वे निर्माण कार्य में विधायक निधि का पेयजल टेंकर-

  
Last Updated:  अप्रैल 9, 2021 " 03:57 अपराह्न"

विधायक निधि पेंट टेंकर की चपेट में आने से दोपहिया वाहन सवार की मृत्यु-

रतलाम: (मुकेश चौधरी)| मध्यप्रदेश के सतना जिले की मैहर विधायक निधि के पानी टेंकर की चपेट में आने से दोपहिया वाहन सवार की मृत्यु, चालक फरार पुलिस विवेचना कर रहीं हैं|
मिली जानकारी अनुसार गुरूवार 8 अप्रैल को रतलाम धामनोद रोड़ चौपाटी के पास ट्रैक्टर टेंकर की चपेट में आने से दोपहिया वाहन क़ं एमपी 43 एमजी 3814 सवार शंकरलाल निवासी मांगरोल की मृत्यु हुई है| बताया जाता है कि उक्त ट्रैक्टर टेंकर दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे निर्माण कार्य में लगा हुआ था|
दुर्घटना स्थल से ट्रैक्टर टेंकर चालक फरार हो गया है
स्थानीय पुलिस चौकी धामनोद पुलिस ने ट्रैक्टर टेंकर को अपने कब्जे में लेकर मामला विवेचना में लिया है|
सतना जिले के विधानसभा संख्या 65 मैहर विधायक नारायण त्रिपाठी ने मैहर जनपद की ग्राम पंचायत देवरा को एक पानी टेंकर ग्रामीणों की पेयजल समस्या से निजात के लिए विधायक निधि से प्रदत किया था|
विधायक निधि से प्रदत पेयजल टेंकर ग्राम पंचायत सचिव सरपंच की निगरानी में रखा जाता है
लेकिन उक्त पानी टेंकर सतना जिले से काफी दूर रतलाम जिले में एटलेन निर्माण कार्य में उपयोग लिया जा रहा था|

दुर्घटना के बाद हुआ खुलासा

गुरूवार 8 अप्रैल दोपहर 12:30 बजे रतलाम धामनोद रोड़ पर ट्रैक्टर टेंकर की चपेट में एक दोपहिया वाहन आगया था सुचना मिलने पर थाना सैलाना की पुलिस चौकी धामनोद के पुलिस कर्मियों द्वारा मौके पर पहुँच कर दोपहिया वाहन सवार को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया लेकिन दोपहिया वाहन सवार कि जान नहीं बच सकी वहीं दुर्घटना स्थल से ट्रैक्टर टेंकर चालक फरार हो गया था
पुलिस ने ट्रैक्टर टेंकर को अपने कब्जे में लिया हैं
उक्त टेंकर पर विधायक निधि से प्रदत वर्ष 2018 / 19 ग्राम पंचायत देवरा जनपद पंचायत मैहर जिला सतना पेंट है |
जिसपर उपरी पेंट कर मिटाने का प्रयास भी किया है जो स्पष्ट दिखाई दे रहा है पानी टेंकर उपरी पेंट कर मॉ शारदा जल ही जीवन एवं मो. नंबर लिखें हुए हैं
जिस पर हमारे द्वारा संपर्क किया गया तो बताया कि मै 2- 3 माह से गाँव आया हूँ टेंकर आशाराम के है वहीं चला रहे हैं टेंकर सरकारी नहीं है पूर्व में विधायक ने दिया होगा अब खरीद लिया होगा मुझे ज्यादा जानकारी नहीं है|
वहीं हमारे द्वारा मैहर विधायक नारायण त्रिपाठी के दोनों मोबाइल नंबर पर संपर्क करना चाहा लेकिन संपर्क नहीं हो पाया| ग्राम पंचायत देवरा जनपद मैहर जिला सतना का विधायक निधि से प्रदत टेंकर रतलाम जिले में दिल्ली- मुंबई एक्सप्रेस- वे रोड़ निर्माण में केसे पहुचा यह मामला
सतना प्रशासन के अधिकारियों के संज्ञान में आते ही
हरेन्द्र नारायण जिला पंचायत सीइओ सतना ने जनपद सीइओ से रिपोर्ट तलब की गई है|
प्रतिवेदन के बाद दोषी के विरुद्ध कार्रवाई करने की बात की जा रहीं हैं|

 2,263 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *