फुटबॉल की नेशनल प्लेयर ने खेत में खड़े होकर खुद पर पेट्रोल डाला और आत्मदाह कर लिया

  
Last Updated:  जुलाई 29, 2021 " 07:44 अपराह्न"

खरगोन | मध्यप्रदेश के खरगोन जिले में नेशनल लेवल की फुटबॉल प्लेयर भावना धनगर ने खेत में खड़े होकर खुद पर पेट्रोल डाला और आग लगा ली। उसने अपने सुसाइड नोट सोशल मीडिया पर भी वायरल किया। युवती की उम्र 25 वर्ष थी। वह एक प्राइवेट स्कूल में स्पोर्ट्स टीचर थी। सुसाइड नोट में उसने अपनी मृत्यु के लिए किसी को भी इसका जिम्मेदार नहीं बताया है।

स्टेट्स पर लिखा “अलविदा जिंदगी” लिखकर आत्मदाह कर लिया-

भावना ने स्टेटस पर लिखा कि ‘मैं भावना धनगर अपनी मर्जी से खुदकुशी करने जा रही हूं, मैं मेरी जिंदगी से परेशान हूं। मैं चाहती हूं कि मेरे कारण किसी को परेशान न करे। उसने अलविदा जिंदगी’ लिखकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। वहीं शरीर पर पेट्रोल डालकर आग लगने से पूर्व भावना ने अपनी फ्रेंड से मोबाइल पर भी बात कर सुसाइड करने की चर्चा की थी, लेकिन परिजन मौके पर पहुंचते उसके पूर्व ही भावना पेट्रोल डालकर खुदकुशी कर चुकी थी।

घटना के बाद जैतापुर पुलिस ने गुरुवार सुबह युवती का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया। जहां परिजनों सहित खेल से जुड़े लोग भी बड़ी संख्या में पोस्टमार्टम रूम पहुंचे। वहीं इस घटना को लेकर एसडीओपी रोहित अलावा का कहना है कि सुबह डाबरिया रोड पर एक खेत मे 25 वर्षीय युवती का शव मिला है। जिसमे जलने के निशान भी मिले हैं। मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जबकि मोबाइल के स्टेटस पर सुसाइड करने का भी जिक्र किया है। जानकारी मिली है कि वह पूर्व में फुटबाॅल खिलाड़ी भी रही है। युवती ने सुसाइड नोट में जिंदगी से परेशान होकर सुसाइड करने की बात लिखी है। पुलिस द्वारा इस मामले में जांच की जा रही है।

 804 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *