रतलाम: पकड़ी गई अवैध शराब फेक्ट्री के फरार ईनामी आरोपी व तीन अन्य आरोपी को पकड़ने मे मिली सफलता

  
Last Updated:  अगस्त 5, 2021 " 06:02 अपराह्न"

रतलाम| दिनांक 19/10/2020 को मुखबीर की सूचना पर पुलिस थाना नामली के ग्राम नायन में आरोपी लोकेन्द्र सिंह पिता डुंगर सिंह राजपूत निवासी नायन के कब्जे से कच्ची शराब व कच्ची शराब बनाने के उपकरण तथा देसी व अंग्रेजी शराब जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर अपराध क्रमांक 366/20 धारा 34(2) आबकारी अधिनियम का पंजीबद्ध कर अनुसंधान शुरू किया गया था । आरोपी का पुलिस रिमांड प्राप्त कर पूछताछ करने पर देसी शराब रूप सिंह पिता यादव सिंह निवासी संदला से खरीदकर लाना बताया था, एवं उसके पास और भी शराब होने की सूचना दी थी, जिसके आधार पर संदला मे रूपसिंह के घर दबिश दी गई थी, जहाँ पर उसकी ओमनी गाड़ी में लोकेन्द्र सिंह का साथी विकास पिता भुवानी शंकर व 10 पेटी प्लेन शराब मिली थी। मौके पर पूछताछ करने पर उसने उक्त शराब ग्राम झर में लालजी उर्फ जसवंत सिंह तथा शक्ति सिंह पिता मोहनसिंह एवं प्रदीप नाई पिता रामलाल नाई के पास से लाना बताया था। जिसके आधार पर तत्काल ग्राम झर लालजी उर्फ जसवंत के मकान पर दबिश दी गई थी। आऱोपी लालजी उर्फ जंसवत सिंह, प्रदीप नाई व अत्यधिक मात्रा में देशी शराब तथा शराब बनाने की सामग्री मिली थी। उक्त अवैध शराब फेक्ट्री चलाने वाले आऱोपीयों के विरुध्द थाना बिलपांक में अपराध क्रमांक 518/20 धारा 34(2) आबकारी अधिनियम एवं 49ए , 328 भादवि का पंजीबद्ध किया गया था। विवेचना के दौरान उक्त फेक्ट्री से अवैध शऱाब तस्करी कर बेचने वाले आरोपी सानम उर्फ रियाजउद्दीन निवासी कोटा बिलडिंग रतलाम, प्रीतम सिंह पिता गोवर्धन सिंह निवासी ग्राम निम्बोदिया खुर्द नागदा, मेहन्द्र पिता राजेन्द्र सिंह पंवार उम्र 27 साल निवासी बिरलाग्राम नागदा एवं राहुल पिता श्रृवण सिंह सोलंकी उम्र 25 साल निवासी तरनोद महिदपुर को गिरफ्तार किया गया।

प्रकरण में गिरफ्तार आरोपी लालजी उर्फ जसंवत सिंह, प्रदीप नाई व शक्ति सिंह ने पुछताछ में बताया कि उक्त शराब फेक्ट्री में शराब बनाने की सामग्री मुख्य आरोपी अंकुश पिता शशीकांत जायसवाल निवासी खाचरोद के द्वारा उपलब्ध कराया जाता था। जो फेक्ट्री पकड़ाने के दिनाँक से ही फरार चल रहा था।

एसआईटी का गठनः- प्रकरण की गंभीरतो को देखते हुए पुलिस अधीक्षक रतलाम के द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री सुनील पाटीदार के नेतृत्व में आरोपियों कि गिरफ्तारी व गुणवत्ता पुर्वक विवेचना हेतु स्पेशल इंवेस्टीगेशन टीम का गठन किया गया।

आऱोपियों की धरपकड़ः-दिनांक 03.08.2021 को मुखबिर द्वारा सुचना प्राप्त हुई कि सालाखेडी नेशनल ढाबे के पास मे ग्राम झर थाना बिलपांक मे वर्ष 2020 मे पकड़ी गई अवैध नकली शराब फेक्ट्री मे उद्घोषित फरार आरोपी अंकुश जायसवाल अपने साथीयो के साथ एक आई-20 कार मे अपने अन्य 02 साथीयो के साथ बैठकर रुपयो का हिसाब कर रहा है । उक्त सुचना पर तुरंत कार्यवाही करते हुए मुखबिर के बताये स्थान पर पहुचे, जहा पर एक सफेद रंग की आई-20 कार मे तीन लोग बैठकर रुपये गिनते दिखे जो पुलिस को देख कर भागने लगे जिन्हे घेराबंदी कर पकड़ा। आरोपी गण की स्वीकारोक्ती उपरांत गिरफ्तार किया गया।

आरोपियों का पुलिस रिमाण्डः-गिरफ्तार शुदा आरोपियों को दिनाँक 04.08.2021 को माननीय न्यायालय पेश किया गया था, जहाँ से आऱोपियों का दिनाँक 09.08.2021 तक का पुलिस रिमाँड स्वीकार हुआ है। आरोपीयो से अन्य आरोपीगण व अवैध शराब फेक्ट्री स्थापित करने तथा उसके लिये सामग्री कहाँ से व कैसे प्राप्त किये के संबध मे पुछताछ की जा रही है ।

गिरफ्तार आरोपी द्वारा अपराध का खुलासाः-  आरोपी अंकुश जायसवाल ने खुलासा किया की ज्यादा रुपये कमाने के लालच में उसने उसके साथी संजय रायवाल के साथ शराब बेचना शुरु कर दिया था, आरोपी शक्तिसिंह जो कि अवैध शराब का घंघा करता है, अंकुश का पुराना दोस्त है, उसके कहने पर ग्राम झर में जसवंत उर्फ लालजी के पुराने मकान में अवैध शराब बनाने की फेक्ट्री लगाने की योजना बनाई थी। अवैध शराब की फेक्ट्री के लिये अंकुश ने उसके काका दिपक उर्फ गुड्डा जायसवाल, उसके पुत्र रोहित जायसवाल, सचिन गुर्जर तथा संजय रायवाल से उनके कांटेक्ट से स्प्रीट, अवैध शराब फेक्ट्री लगाने की अन्य सामग्री उपलब्ध कराये थे।   संजय रायवाल उज्जैन भेरुगढ शराब मामले मे जेल मे बंद है।                                   आरोपी अंकुश के साथ कार मे पकड़े गये दोनो व्यक्ति रोहित जायसवाल व उसके पिता गुड्डा उर्फ दीपक जायसवाल नि. भौरासा थाना भौरासा जिला देवास से पुछताछ करते उन्होने बताया की अंकुश मोबाईल पर बात करके देवास हमारे घर पर आया था, जहा हमने मोबाईल मे अवैध शराब बनाने के सामान के फोटो दिखाये थे व उसे पसन्द आने पर हमारे अन्य साथीयो से अवैध शराब बनाने के लिए 200 लीटर के 08 ड्रम स्प्रीट के व शराब बनाने की अन्य सामग्री अंकुश और उसके साथी संजय रायवाल को उपलब्ध कराये थे । अपराध मे संलिप्तता पाये जाने पर गुड्डा उर्फ दिपक पिता अमृतलाल जायसवाल एवं रोहित पिता गुड्डा उर्फ दिपक जायसवाल निवासीयान भौरासा थाना भौरासा जिला देवास को गिरफ्तार किया गया ।
गिरफ्तार आरोपी अंकुश के बताये अनुसार सचिन गुर्जर नि.सरवन द्वारा अपने अन्य साथी से फेक्ट्री स्थापित करने की सामग्री उपलब्ध कराये थी, जो दिनांक 04.08.2021 को आरोपी सचिन गुर्जर पिता संतोष गुर्जर को गिरफ्तार किया गया । आऱोपी सचिन से पुछताछ करते स्वयं द्वारा इंदौर से अपने कांटेक्ट से आरोपी अंकुश को नकली शराब फेक्ट्री के लिये सामग्री उपलब्ध करवाना स्वीकार किया।

गिरफ्तार आरोपीः-

अंकुश पिता शशिकांत जायसवाल नि 18 राणा प्रताप मार्ग खाचरौद जिला उज्जैन,

गुड्डा उर्फ दिपक पिता अमृतलाल जायसवाल निवासी भौरासा थाना भौरासा जिला देवास,

रोहित पिता गुड्डा उर्फ दिपक जायसवाल निवासी भौरासा थाना भौरासा जिला देवास,

सचिन पिता संतोष गुर्जर नि.बेरदा रोड सरवन जिला रतलाम,

पुर्व में गिरफ्तार आरोपीगणः-

फेक्ट्री संचालित करने वालेः-

लालजी उर्फ यशवंत पिता गट्टु सिंह उर्फ देशपाल सिंह उम्र 30 साल निवासी ग्राम झर बिलपांक,

शक्ति सिंह पिता मोहन सिंह राजपुत उम्र 30 साल निवासी ग्राम अर्जला थाना खाचरोद जिला उज्जैन ,

प्रदीप परमार पिता रामलाल जाति नाई उम्र 32 साल निवासी ग्राम झर थाना बिलंपाक

अवैध शराब फेक्ट्री से लेकर बेचने वालेः-


रियाज उर्फ शानम पिता सलामुद्दीन पठान उम्र -23 साल निवासी कोटा बिल़्डिंग मेव हाउस के पास जावरा रोड रतलाम,

प्रितम सिंह पिता गोवर्धन सिंह परिहार उम्र 24 साल निवासी ग्राम निम्बोदिया खुर्द थाना बिरलाग्राम उज्जैन ,

मेहन्द्र पिता राजेन्द्र सिंह पंवार उम्र 27 साल निवासी बिरलाग्राम नागदा ,
राहुल पिता श्रृवण सिंह सोलंकी उम्र 25 साल निवासी तरनोद महिदपुर

 393 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *