पीओपी की मूर्तियां बेचने वालों पर अपर कलेक्टर करें तुरंत कार्यवाही : कलेक्टर श्री सिंह

  
Last Updated:  सितम्बर 8, 2021 " 09:39 अपराह्न"

आगामी त्योहारों में डीजे बजाना पूर्णतया प्रतिबंधित

जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

मंदसौर।कलेक्टर श्री गौतम सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री सुनील कुमार पांडे की संयुक्त अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक पुलिस कंट्रोल रूम सभागृह में आयोजित की गई। बैठक के दौरान आगामी त्योहार गणेश चतुर्थी, डोल ग्यारस, अनंत चतुर्थी, सर्वपितृ अमावस्या, नवरात्रि पर्व, दशहरा, मिलाद-उन-नबी, महर्षि वाल्मीकि जयंती पर विस्तार से चर्चा की गई। कलेक्टर द्वारा अपर कलेक्टर को निर्देश देते हुए कहा गया कि पीओपी की मूर्तियां बेचना पूर्णतया प्रतिबंधित है। अगर कोई व्यक्ति पीओपी की मूर्तियां बेचता है, तो उस पर तुरंत कार्यवाही करें तथा कार्यवाही से अवगत कराएं।

 476 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *