ईद मिलादुन्नबी घरों एवं मोहल्ले के अंदर ही रहकर मनाएं ,कलेक्टर ने की अपील

  
Last Updated:  अक्टूबर 16, 2021 " 07:15 अपराह्न"

उज्जैन । कलेक्टर एवम जिला दंडाधिकारी श्री आशीष सिंह ने उज्जैन जिले के सभी मुस्लिम भाइयों को आगामी 19 अक्टूबर को मनाये जाने वाले ईद मिलादुन्नबी त्योहार की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए सभी से आग्रह किया है कि वे कोरोना वायरस से स्वास्थ्य की सुरक्षा को देखते हुए इस पावन पर्व को अपने – अपने घरों , गली मोहल्लों के अंदर रह कर ही मनाए । इस दौरान मुख्य मार्गों पर किसी भी प्रकार के जुलूस आदि निकालने की अनुमति नहीं दी जाएगी। राज्य शासन द्वारा किसी भी प्रकार के जुलूस की अनुमति नहीं दी गई है। अतः सभी से अनुरोध किया गया है कि वे कोरोना से स्वयं को सुरक्षित रखते हुए त्यौहार को मनाएं।

 479 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *