पूर्व विधायक स्वर्गीय श्री नानालाल पाटीदार का राजकीय सम्मान के साथ गुराड़िया प्रताप में हूवा दाह संस्कार

  
Last Updated:  अक्टूबर 20, 2021 " 06:34 अपराह्न"

स्वर्गीय श्री पाटीदार पूरे प्रदेश में “बा साब” के नाम से थे विख्यात

मंदसौर। सीतामऊ विकासखंड के पूर्व विधायक स्वर्गीय श्री नानालाल पाटीदार का देवलोक गमन के पश्चात आज दोपहर 3 बजे राजकीय सम्मान के साथ उनके पैतृक गांव गुराडिया प्रताप में अंतिम संस्कार किया गया।
   इनका जन्म 19 नवंबर 1933 सीतामऊ विकास खंड के गांव गुराडिया प्रताप में हुआ। बचपन से ही चंचल एवं पढ़ाई में अव्वल रहे, आप की शिक्षा सुवासरा में पूर्ण हुई एवं शिक्षा के पश्चात शिक्षक के रुप में विद्या दान का लक्ष्य लिया। श्री पाटीदार पूरे प्रदेश में बा साब के नाम से विख्यात थे। इनका आध्यात्मिक चिंतन से घनिष्ठ लगाव था।
   इन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत गांव गुराडिया प्रताप के सरपंच पद से शुरुआत की। इसके पश्चात ये सीतामऊ जनपद पंचायत के अध्यक्ष बने। तत्पश्चात यह मार्केटिंग के भी अध्यक्ष बने। तीन बार सन् 1990,1993 एवं 2003 में मध्य प्रदेश विधान सभा के सदस्य निर्वाचित हुए। विधायक रहते हुए इन्होंने शिक्षा क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य किए। जिसके उदाहरण स्वरुप नवोदय विद्यालय लदुना का निर्माण इनके अथक प्रयासों से संभव हो पाया। आप किसान संघ के संस्थापक सदस्यों में शामिल रहे। विधायक होने के बाद भी ये हमेशा साधारण जीवन जीते थे तथा जनता से हमेशा जुड़ाव रखते थे। जनता से अधिक जुड़ाव होने के कारण उन्होंने अपने जीवन का अधिकांश समय गांव चिरमोलिया में ही बिताया।
   आपका जीवन संघर्ष का अभूतपूर्व उदाहरण पेश करता है। आपके जाने से एक युग का अंत हो गया है एवं राज्य को अपुर्णिय क्षति हुई है। क्षैत्र ने एक आदर्श राजनेता को खोया है जिसे अपने अभूतपूर्व योगदान हेतु दशको तक याद किया जाएगा।

MP: ट्यूबवेल खनन करते समय पानी की जगह अचानक निकलने लगी आग , बोरिंग मशीन जलकर खाक-

 671 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *