MP में कांग्रेस का महाजनसंपर्क अभियान, 4 से 15 नवंबर तक होंगी ताबड़तोड़ रैलियां, सभाएं

  
Last Updated:  नवम्बर 3, 2023 " 01:12 अपराह्न"

MP में कांग्रेस का महाजनसंपर्क अभियान, 4 से 15 नवंबर तक होंगी ताबड़तोड़ रैलियां, सभाएं

chief editor: Uttam sharma. m.k Choudhari Spasht.K@gmail.com

MP election 2023: मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर अब महज 15 दिनों का वक्त बचा है, और चुनाव प्रचार के लिए मात्र 13 दिन, ऐसे में कांग्रेस अब अपनी पूरी ताकत मध्यप्रदेश में झोंकने जा रही है। कांग्रेस ने आने वाले दिनों में मध्य प्रदेश में महाजनसंपर्क अभियान चलाए जाने का ऐलान किया है।

मतदान से दो दिन पहले चुनाव प्रचार थम जाएगा, लिहाजा महज 13 दिन अब बचे हैं और कांग्रेस के ऐलान के मुताबिक इन 13 दिनों में कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की मेगा (mega) रैलियां, सभाएं प्रदेश में होंगी।

आखिरी 13 दिन कांग्रेस का मध्यप्रदेश में mega प्रचार और जनसंपर्क अभियान

कांग्रेस (congress) की राष्ट्रीय प्रवक्ता और मीडिया सेल विभाग की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुप्रिया श्रीनेत ने भोपाल में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मध्यप्रदेश में होने वाले मेगा प्रचार अभियान की जानकारी दी। इस दौरान सुप्रिया श्रीनेत ने कहा पहले हमारा लक्ष्य मध्यप्रदेश में 125 प्लस सीटों का था लेकिन अब हमें लग रहा है कि अबकी बार 150 पार कांग्रेस सरकार। उन्होंने बताया कि आने वाले 12 दिनों में कांग्रेस के सर्वोच्च नेताओं से लेकर हर कार्यकर्ता चुनाव प्रचार में जुटा होगा।

कांग्रेस के मेगा प्रचार अभियान का यह हैं कार्यक्रम

4 नवंबर- कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे कटंगी, शाहपुरा में सभा करेंगे।
5 नवंबर- कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी कुक्षी और इंदौर 5 में सभा करेंगी।
7 नवंबर – राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे उज्जैन, ग्वालिय पूर्व में सभा करेंगे।
8 नवंबर – राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी सांवेर, खातेगांव में सभा करेंगी।
9 नवंबर- राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी रीवा में सभा करेंगी।
9 नवंबर- राहुल गांधी नई सराय अशोकनगर, चंदेरी, जबलपुर ईस्ट में सभा करेंगे और जबलपुर वेस्ट में पदयात्रा करेंगे।
10 नवंबर- राहुल गांधी सतना में सभा करेंगे।
11-12 नवंबर को छोटी दिवाली होने के कारण रैलियां नहीं की जाएंगी।
13 नवंबर- राहुल गांधी टिमरनी और उदयपुरा में सभा करेंगे और शाम को इकबाल नगर भोपाल में पदयात्रा करेंगे।

14 नवंबर – राहुल गांधी विदिशा, राजनगर, खजुराहो में रैली करेंगे।
15 नवंबर – प्रियंका गांधी दतिया में सभा करेंगी।
15 नवंबर- मल्लिकार्जुन खड़गे आमला बैतूल में सभा को संबोधित करेंगे।
इसके अलावा कमलनाथ इन 12 दिनों में 70 रैलियां, दिग्विजय सिंह 60 रैलियां और रणदीप सुरजेवाला 30 रैलियां मध्यप्रदेश के अलग अलग हिस्सों में करेंगे।

कमलनाथ का 3 नवंबर का मंदसौर नीमच कार्यक्रम-

सुबह 9:45 बजे भोपाल से प्रस्था

सुबह 10:30 बजे मंदसौर आगमन

सुबह 11:00 बजे मंदसौर जनसभा

दोपहर 12:15 बजे मंदसौर प्रस्थान

दोपहर 12:45 बजे नीमच आगमन

दोपहर 1:00 बजे नीमच में जनसभा

दोपहर 2:00 बजे नीमच से प्रस्थान

दोपहर 3:00 बजे भोपाल आगमन

 847 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *