Ratlam: कोलाहल नियंत्रण अधिनियम के तहत जिले में प्रतिबंधात्मक आदेश लागू

  
Last Updated:  फ़रवरी 1, 2024 " 06:39 अपराह्न"

कोलाहल नियंत्रण अधिनियम के तहत जिले में प्रतिबंधात्मक आदेश लागू

रतलाम। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी भास्कर लाक्षाकार द्वारा मध्य प्रदेश दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 तथा मध्य प्रदेश कोलाहल नियंत्रण अधिनियम के अंतर्गत प्रतिबंधात्मक आदेश लागू किए गए हैं। उक्त आदेश आगामी हायर सेकेंडरीहाई स्कूल परीक्षाओं के मद्देनजर लागू किए गए हैं।

जिला दंडाधिकारी द्वारा रतलाम जिले की सीमा में लोक प्रशांति कायम रखनेकानून व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने तथा ध्वनि उत्पन्न करने वाले यंत्रों की रोकथाम के लिए लागू किए गए प्रतिबंधात्मक आदेशों में कहा गया है कि रतलाम जिले की सीमा में रात्रि 11:00 बजे के उपरांत प्रातः 11:00 बजे तक डीजे लाउड स्पीकर इत्यादि ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग करना प्रतिबंधित होगा। अन्यथा डीजे इत्यादि उपकरण जप्त करते हुए कोलाहल नियंत्रण अधिनियम तथा धारा 144 के प्रावधानों का उल्लंघन माना जाकर अभियोजन की कार्रवाई की जाएगी। परीक्षा केन्द्रो के आसपास 100 मीटर की परिधि के भीतर किसी भी प्रकार के ध्वनि विस्तारक यंत्रोंवाद्य यंत्रों का प्रयोग नहीं किया जाएगा। परीक्षा केन्द्रों के आसपास 100 मीटर की परिधि की भीतर किसी भी प्रकार की सभाजुलूसमीटिंगरैली का आयोजन अथवा आगमन नहीं किया जाएगा। परीक्षा केन्द्रों के आसपास 100 मीटर की परिधि की भीतर कोई भी व्यक्ति किसी भी प्रकार की आग्नेय शस्त्रफायर आर्म्स तथा घातक अस्त्र शस्त्र जैसे बंदूकपिस्टलरिवाल्वरबल्लमखंजरशमशीर लेकर नहीं चलेगा और ना ही किसी भी प्रकार का घातक हथियार जिसे जनसाधारण को चोट पहुंचाने के प्रयोग में लाया जा सकने का खतरा हो धारित कर सार्वजनिक रूप से नहीं निकलेगा चाहे वह लाइसेंस धारी ही क्यों ना हो। परीक्षा केन्द्रों के आसपास 100 मीटर की परिधि के भीतर पांच या पांच से अधिक व्यक्ति अथवा समूह का अनाधिकृत रूप से प्रवेश वर्जित होगा। यदि कोई व्यक्ति उपरोक्त आदेश का उल्लंघन करेगा तो वह भारतीय दंड संहिता 1860 की धारा 188 के अंतर्गत दंडनीय अपराध का दोषी होकर उसे विधि के प्रावधानों के तहत अभियोजित किया जाएगा।

chief editor Uttam Sharma. mk choudhari
Spasht.K@gmail.com
Spashtkhabar16@gmil.com

 664 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *