Ratlam:प्रभाकर राव का मध्यप्रदेश सिविल सेवा दल में प्रथम स्थान पर चयन

  
Last Updated:  फ़रवरी 14, 2024 " 06:41 अपराह्न"

प्रभाकर राव का मध्यप्रदेश सिविल सेवा दल में प्रथम स्थान पर चयन

रतलाम। जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय के सहायक सांख्यिकी अधिकारी एवं टेबल टेनिस संघ के उपाध्यक्ष प्रभाकर राव का गांधीनगर गुजरात में आगामी 10 मार्च से 14 मार्च तक आयोजित अखिल भारतीय सिविल सेवा प्रतियोगिता वर्ष 2023-24 के लिए भोपाल में विगत दिनों आयोजित ट्रायल्स प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर चयन हुआ है।

पूर्व में भी श्री राव द्वारा लगातार 14 वर्षों से प्रथम स्थान प्राप्त कर मध्यप्रदेश सिविल सेवा दल का नेतृत्व किया गया है। साथ ही अखिल भारतीय सिविल सेवा प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर एकल एवं डबल  समूह में कांस्य पदक प्राप्त किया गया है। श्री राव की उपलब्धि पर जिला योजना अधिकारी बी.के. पाटीदारक्रीडा भारती के अध्यक्ष श्री गोपाल मजावदीयासचिव अनुज शर्मा, अखिलेश गुप्ता शरद अग्रवाल, दिनेश जैन, हरीश शर्मा सौरभ लाल, आकाश शर्मा श्याम लालवानी ने हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दी है।

 624 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *