Ratlam: महिला साथी की मदद से व्यापारी से पैसै वसूलने वाले आरोपी को सैलाना पुलिस ने दबोचा
Last Updated: फ़रवरी 24, 2024 " 09:27 पूर्वाह्न"
फोन पर दोस्ती करने के बहाने अपने अन्य तीन साथियो के साथ मिलकर व्यापारी से 5 हजार रुपये नगद और 25 हजार रुपये एकाउंट में ट्रांसफर करवाये
रतलाम। दिनांक 22.02.2024 को थाना सैलाना पर सैलाना सुनार व्यापारी दयाशिव सोनी पिता नानालाल सोनी निवासी श्रीनगर कॉलोनी रतलाम द्वारा सूचना दी गयी कि एक महिला द्वारा फोन पर दोस्ती करने के बहाने व्यापारी को सालमगढ़ प्रतापगढ में बुलाकर अपने अन्य तीन साथियो के साथ मिलकर व्यापारी से 5 हजार रुपये नगद और 25 हजार रुपये एकाउंट में ट्रांसफर करवाये एवं आरोपीयो के द्वारा फोन करके व्यापारी से फिर पैसो की मांग की गयी व्यापारी की सूचना पर थाना सैलाना पर अपराध क्रमांक 71/24 धारा 323.294.327.34 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।
पुलिस अधीक्षक रतलाम द्वारा घटना को संज्ञान में लेते त्वरित कार्यवाही हेतु दिशा -निर्देश दिये गये एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व एसडीओपी सैलाना के मार्गदर्शन में कार्यवाही करते थाना सैलाना द्वारा टीम गठित कर आरोपीगणो को पकड़ने हेतु रुपरेखा तैयार की गयी । पुलिस टीम द्वारा योजना बनाकर प्रतापगढ के दलोट से व्यापारी से पैसे वसुलने वाले एक आरोपी सुनील निनामा पिता सूरजमल निनामा को पकड़ने में सफलता प्राप्त की गयी।
गिरफ्तार आरोपी का नाम – सुनील निनामा पिता सूरजमल निनामा निवासी लाखिया सालमगढ प्रतापगढ राजस्थान
अन्य आरोपी- 1, कमजी निवासी उमरिया गंटाली प्रतापगढ 2, राधा निवासी शिवना सामगढ प्रतागढ व अन्य 01