Ratlam:नामली हत्याकांड के आरोपी का सैलाना में अवैध कब्ज़ा हटाया

  
Last Updated:  मार्च 30, 2024 " 01:37 अपराह्न"

(sunil Parihar sailana)
रतलाम/सैलाना। गैंग बनाकर अवैध वसूली सहित कई गैर कानूनी कामों में लिप्त और नामली हत्याकांड के आरोपी राहुल जाट का सैलाना में पिपलोदा मार्ग चौराहे पर स्थित अवैध कब्जे को प्रशासन ने jcb मशीन से हटाए जाने कि कार्यवाही की।
जिले में गैंग बनाकर अवैध गतिविधियां करने वाले और आपसी रंजिश में गैंग बनाकर नामली हत्याकांड के आरोपियों के विरूद्ध पुलिस अधीक्षक डॉ राहुल लोढ़ा ने जिले से गैंग समाप्त कर गैंग बाजी करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की बात पहले ही कह चुके हैं।
इसी कड़ी में सैलाना के पिपलोदा मार्ग बाईपास पर नामली हत्याकांड के आरोपी राहुल जाट का अवैध कब्जा। प्रशासन,पुलिस,और नगर परिषद की सयुक्त कार्यवाही में ढहा दिया गया।
करीब एक घंटे से अधिक समय तक चली इस मुहिम में sdm मनीष जैन sdop श्रीमती नीलम बघेल, थाना प्रभारी अयूब खान, सीएमओ अनिल जोशी कार्यवाही के समय उपस्थित रहे। इस दौरान बड़ी संख्या में अतिरिक्त पुलिस कर्मी मौजुद थे।

sdop श्रीमती नीलम बघेल ने पत्रकारों को बताया कि नामली हत्याकांड के आरोपी राहुल जाट के विरुद्ध कई गंभीर मामले पंजीबद्ध है। आरोपी ने ब्लैक स्पॉट पर अवैध कब्जा किया था जिसे प्रशासन, पुलिस और नगर परिषद की संयुक्त कार्यवाही में हटा दिया गया है।
ख़बर लिखे जाने तक कार्यवाही चल रही थी, प्रशासन पुलिस नगर परिषद की संयुक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक पंकज राजपूत, प्र आ रमेश चंद्र भूरिया, मुकेश मेघवाल, सतीश परमार, नगर परिषद के सुरेंद्र चौहान, दिलीप गोयर, महेश, धीरज रावत, बहादुर डोडियार सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

chief editor Uttam Sharma. mk choudhari
Spasht.K@gmail.com
Spashtkhabar16@gmil.com

 1,077 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *