ट्रेन से किया जा रहा था विदेशी शराब का परिवहन, आबकारी टीम द्वारा कार्यवाही

  
Last Updated:  जुलाई 26, 2024 " 12:09 पूर्वाह्न"

Chhatarpur: कलेक्टर संदीप जी.आर. के निर्देशन में जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत सूचना के आधार पर गुरुवार को आबकारी टीम द्वारा अहमदाबाद बरौनी ट्रेन की बी 3 कोच में अज्ञात आरोपी से 42 लीटर विदेशी मदिरा जब्त की गई और आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (1) (क) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। जब्त मदिरा की कीमत लगभग 60 हजार बताई गई है। इसके अलावा विगत बुधवार को आबकारी दल नौगांव द्वारा हरपालपुर, इमलिया, सरसेड आदि स्थानों पर दविश दी गई। दविश के दौरान 59 लीटर कच्ची शराब जब्त की गई। साथ ही शराब निर्माण हेतु तैयार किया गया 1840 किलोग्राम लाहन जब्त कर मौके पर नष्ट किया गया। उक्त कार्यवाही में आबकारी अधिनियम के अंतर्गत 4 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए। जब्त और नष्ट की गई शराब की अनुमानित कीमत 2 लाख 5 हजार है।

 699 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *