Ratlam: धामनोद में खुलेआम किया गया खनिज का अवैध भंडारण पर खनन विभाग ने की कार्रवाई

  
Last Updated:  अगस्त 2, 2024 " 08:09 अपराह्न"

रतलाम/धामनोद। क्षेत्र में किए जा रहे खनिज के अवैध भंडारण के खिलाफ जांच कर खनन विभाग ने की कार्रवाई, धामनोद बायपास शासकीय हाईस्कूल के सामने खनिज का अवैध भंडारण पर मौक़ा जांच कर खनन विभाग के इंस्पेक्टर द्वारा की गई कार्रवाई।

क्षेत्र में खनन विभाग द्वारा अवैध उत्खनन एवं परिवहन के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जा रही है वहीं दुसरी ओर क्षेत्र में खनिज के अवैध भंडारण का कारोबार कुकुरमुत्ता की तरह फ़ैल रहा है, जिस पर संज्ञान लेते हुए खनन विभाग द्वारा खनिज के अवैध भंडारण के खिलाफ भी प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।
मिली जानकारी अनुसार शुक्रवार को खनन विभाग के इंस्पेक्टर देवेन्द्र चिडॉर ने धामनोद बायपास शासकीय हा. से स्कूल के सामने खनिज के अवैध भंडारण कर्ता के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की गई।
जिससे क्षेत्र में अवैध उत्खनन परिवहन एवं खनिज के अवैध भंडारण कर्ताओं में हड़कंप मच गया।

 882 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *