MP के आसमान में खलबली, भयंकर बारिश के बाद अब चक्रवाती तूफान असना का खतरा

  
Last Updated:  सितम्बर 3, 2024 " 04:26 अपराह्न"

MP Weather: मध्य प्रदेश में एक और चक्रवाती तूफान ‘असना’ (Asna) दस्तक देने को तैयार बैठा है, तब जब यह राज्य पहले ही भारी बारिश और बाढ़ की समस्या से जूझ रहा है। अरब सागर के ऊपर चक्रवाती तूफान से मध्य प्रदेश में फिर भारी बारिश की आशंका जताई गई है।

चक्रवाती तूफान असना (Asna) के असर से आज मंगलवार को मध्य प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग ने एमपी के कई जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।

मौसम विज्ञान विभाग ने बैतूल सहित कई जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। हालात पर काबू रखने के लिए प्रशासन भी सतर्क हो गया है।

मौसम विभाग अनुसार, मध्य प्रदेश के बैतूल, हरदा, देवास, खरगोन और बुरहानपुर में भारी से बहुत भारी बारिश होने की उम्मीद है। राजधानी भोपाल में 5 सिंतबर तक सूरज निकलने की संभावना नहीं है। इस दौरान गरज-चमक के साथ बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।

मौसम विभाग ने बताया कि इंदौर, रायसेन, धार, सीहोर, रतलाम, शाजापुर, उज्जैन, खंडवा, सहित 22 जिलों में भारी बारिश हो सकती है। वहीं, रीवा, सतना, जबलपुर, ग्वालियर, सागर, दमोह और शहडोल सहित 28 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान जताया गया है।

औसत से 11 प्रतिशत अधिक बारिश

मध्य प्रदेश में इस मानसूनी सीजन में सोमवार तक की स्थिति में औसत से 11% से अधिक बारिश हो चुकी है। पूर्वी मध्य प्रदेश में औसत से 8% अधिक जबकि पश्चिमी मध्य प्रदेश में औसत से 14% अधिक बारिश हो चुकी है।

 795 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *