Ratlam:चोरी की शंका में पेड़ से बांधकर युवक से मारपीट करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

  
Last Updated:  सितम्बर 23, 2024 " 11:08 अपराह्न"

रतलाम। थाना ताल अंतर्गत सोशल मीडिया पर पेड़ से बांध कर युवक से मारपीट के संबंध में वायरल वीडियो संज्ञान में आया है। वीडियो के संबंध में यह तथ्य सामने आए है की दिनांक 18.09.24 को फरियादी केशुराम पिता भुवान जाति चन्द्रवंशी उम्र 62 साल निवासी ग्राम नासिरगंज थाना ताल के पुत्र श्रवण चन्द्रवंशी को आरोपीगण दशरथसिंह पिता ईश्वरसिंहर जाति राजपुत निवासी ग्राम टुंगनी, धर्मेन्द्रसिंह पिता भगवानसिंह जाति राजपुत निवासी ग्राम टुंगनी, बबलू पिता ईश्वर सिंह सिसौदिया राजपूत उम्र 40 साल निवासी टुँगनी व बाबूलाल पिता नानुरामजी हाडा जाति खारोल उम्र 50 साल निवासी टुँगनी द्वारा श्रवण को चोरी करने के शंका मे पेड से बांधकर लकडियो व लात घूसो से मारपीट की गई थी फरियादी केशुराम की रिपोर्ट पर से थाना ताल पर अपराध क्र. – 469/24 धारा -126(2),296,115(2),351(2),3(5) बी एन एस , 3(1)द,3(1)ध ,3(2)VA SC ST ACT का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया । चोरी की आशंका में युवक के साथ मारपीट करने वाले आरोपियों के विरुद्ध थाना ताल पर प्रकरण पंजीबद्ध किया गया ।

विवेचना दौरान आरोपीगणो दशरथसिंह पिता ईश्वरसिंहर जाति राजपुत निवासी ग्राम टुंगनी, धर्मेन्द्रसिंह पिता भगवानसिंह जाति राजपुत निवासी ग्राम टुंगनी, बबलू पिता ईश्वर सिंह सिसौदिया राजपूत उम्र 40 साल निवासी टुँगनी व बाबूलाल पिता नानुरामजी हाडा जाति खारोल उम्र 50 साल निवासी टुँगनी को आज दिनांक 23.09.24 को राउण्ड अप किया गया । प्रकरण मे विवेचना जारी है ।

 510 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *