Ratlam: बिजली- पानी- सड़क जैसे बुनियादी सुविधाओं को तरस रहे नगर परिषद के लोग

  
Last Updated:  दिसम्बर 7, 2024 " 11:32 पूर्वाह्न"

डिजिटलाइजेशन के इस दौर में भी किसी निकाय का विकास से इस कदर कटा हुआ होना अपने आप में सवालिया निशान पैदा करता है।

वार्ड वासियों को कभी वार्ड में सड़क बत्ती का दीदार नहीं हुआ

मामला धामनोद नगर परिषद का

रतलाम। जिला मुख्यालय से दूरदराज़ का कोई गांव ढाणी में मूलभूत सुविधाओं के अभाव के समाचार तो अक्सर सुनने तथा देखने को मिल जाते हैं लेकिन आज हम आपको एक ऐसे निकाय क्षेत्र के बारे में बता रहे हैं जहां लगभग एक हजार से अधिक की आबादी होने और निकाय के कुल 15 वार्डों में से एक वार्ड जिसमें पूरा वार्ड मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं, न बिजली न पानी न सड़क नारकीय जीवन जीने को मजबूर जिले के नगर परिषद धामनोद का वार्ड क्रमांक 15 डिजिटलाइजेशन के इस दौर में भी किसी निकाय का विकास से इस कदर कटा हुआ होना अपने आप में सवालिया निशान पैदा करता है।

नगर परिषद के वार्ड क्रमांक 15 में सैकड़ों की आबादी निवास करती है, शुद्ध पेयजल, सड़क और बिजली आज तक वार्ड में नहीं पहुंची है। ग्रामीणों को दर्द इस बात का है कि उनकी समस्याओं की जानकारी होने के बावजूद न तो जनप्रतिनिधि और न ही प्रशासन कोई पहल कर रही है। आजादी के कई दशक बीतने व वर्ष 2010 में नगर परिषद का निर्माण के इतने वर्षों के बाद भी यहां के नागरिक आज भी ढिबरी युग में जी रहे हैं। वार्ड क्रमांक 15 भल्याबीड़ में बिजली के खंभे तो है लेकिन उन तारों में कई कई दिनों तक करेंट नहीं दौड़ता पोल पर एक अदद सड़क बत्ती तक नहीं दिखाई देती है। पढ़ाई करने वाले स्कूली बच्चे बैटरी चार्ज कर एलएडी टॉर्च लाइट जला कर पढ़ते हैं। कम रोशनी के कारण बच्चों की आंखों में भी प्रतिकूल असर पड़ रहा है। बात सड़क की करें तो वार्ड से निकाय के अन्य वार्डों और परिषद कार्यालय तक पहुंचने के 03 तीन किमी तक पगडंडीनुमा रास्ते में बड़े-बड़े पत्थर हर रोज ग्रामीणों के सब्र का इम्तिहान लेते हैं। बड़ी मुश्किल से दोपहिया वाहन वार्ड तक पहुंच पाते है।

वार्ड पार्षद मोहनलाल अमलियार बताते हैं कि वार्ड में मूलभूत सुविधाओं के लिए वर्षों से नगर परिषद को अवगत करवा रहे हैं लेकिन जवाबदारों द्वारा विकास कार्य को लेकर पूरे वार्ड के साथ भेदभाव,सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। सीएमओ के नाम पत्र लिखकर 07 दिवस में वार्ड में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने की कार्रवाई करने की मांग की है, अन्यथा की स्थिति में वार्ड वासियों के साथ मिलकर नगर परिषद कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया जावेगा। वहीं वार्ड क्रमांक 15 भल्याबीड़ के रहवासी कमजी, ओंकार, बालू, समरथ, लक्ष्मण अमलीयार, कारू, मदन, गोपाल, निरंजन, अंगुरबाला , दिनेश, राहुल, मंगल सिंह, सत्यनारायण, सुखराम सहित अन्य रहवासियों ने बताया कि सड़क नहीं होने का दर्द हम लोगों से बेहतर कोई नहीं समझ सकता, सड़क नहीं होने का दंश ग्रामीणों को इस कदर झेलना पड़ता है कि गंभीर स्वास्थ्य समस्या के वक्त मरीज को अगर अस्पताल ले जाना हो तो मरीज को अन्य गांवों के रास्तों से लंबी दूरी तय कर मुख्य सड़क तक ले जाना ही अंतिम विकल्प होता है। शादी ब्याह जैसे मौकों पर भी ग्रामीणों को शर्मिंदगी झेलनी पड़ती है। सैकड़ों की आबादी पानी की हर जरूरत के लिए कुएं, ट्यूबवैल पर निर्भर है। वो ट्यूबवैल , कुआं भी बढ़ती गर्मी के साथ सूखता जाता है। रहवासियों के लिए पानी की हर जरूरत पूरी नहीं हो पाती, बहरहाल, बड़ा सवाल यह होगा कि आजादी के वर्षो बाद डिजिटाइजेशन के इस दौर में भी मूलभूत समस्याओं के लिए तरस रहे यहां के रहवासियों को आखिर कब इन परेशानियों से निजात मिल पायेगा।

वार्ड पार्षद द्वारा सीएमओ को लिखा गया पत्र

 779 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *