Ratlam:बिल बकाया होने पर विधुत कनेक्शन काटने गए कर्मचारियों से मारपीट की

  
Last Updated:  दिसम्बर 25, 2024 " 10:43 पूर्वाह्न"

रतलाम। बिजली बिल बकाया होने पर विधुत कनेक्शन काटने गए कर्मचारियों के साथ मारपीट, घायल कर्मचारी को प्रार्थमिक उपचार के बाद निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मारपीट में घायल अशोक पिता कन्हैयालाल धणक राव उम्र 30 वर्ष निवासी डेलनपुर ने पुलिस थाना सैलाना में तीन लोगों के विरुद्ध सरकारी काम में बाधा और एट्रोसिटी एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसमें बताया गया है कि विधुत वितरण केन्द्र धामनोद में लाइन परिचायक के पद संविदा कर्मचारी में काम करता हूं, मंगलवार को मैं साथी कर्मचारी दिनेश भूरिया के साथ दोपहर 12.30 बजे ग्राम भैंसाडाबर पहुंचे। वहां बाबूलाल पिता कालूलाल जाट के खेत पर पहुंचे। बिजली बिल बकाया राशि 6135 रु का भूगतान उपभोक्ता द्वारा नहीं करने से हम कनेक्शन काटने लगे तो बाबूलाल का पुत्र दिलीप, गोपाल और साथी अजय पिता प्रकाश जाट वहां आ आए, और उन्होंने लड़ाई-झगड़ा कर सरकारी काम में बाधा पहुंचाई। जब हमने बिजली बिल जमा करने की बात कही तो दिलीप ने मेरे मुंह पर एक मुक्का मार दिया, जिससे मुंह में चोंट लगी और खून आने लगा और इन्होंने जातिसूचक शब्दों से भी अपमानित किया। गोपाल ने भी मारपीट की और अजय ने मेरे साथी दिनेश भूरिया को पकड़ लिया और उसके साथ भी लात-घूंसे से मारपीट की।

 655 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *