गौ-तस्करों की घेराबंदी: 8 लाइन रोड पर एक पिकअप वाहन से 8 गौवंश बरामद

  
Last Updated:  जनवरी 28, 2025 " 05:57 अपराह्न"

पुलिस और गौ-सेवकों के संयुक्त प्रयास से 8 गौवंश को मुक्त कराया-

Ratlam: गौ- तस्करों के हौसले इतने बुलंद हो गये है कि जब इन्हें कोई रोकने का प्रयास करें तो गौ- तस्कर हमला करने से भी नहीं चुकते है।
गौ- सेवकों और पुलिस को गौ- तस्करों के वाहनों का पीछा करना अपनी जान पर खेलने जैसा है। गौ- तस्कर अपने वाहनों में लाठी, डंडे, पत्थर समेत अन्य हथियार लेकर चलते हैं जब कोई इनका पीछा करे तो यह अपने वाहन से ही पीछे लगे वाहनों पर पत्थरों से हमला कर भाग जाते हैं।

कुछ इस प्रकार का मामला दिनांक – 28 – 01- 2025 को भी प्रकाश में आया है मिली जानकारी अनुसार जिसमें मंगलवार सुबह लगभग 4 बजे धामनोद निवासी हिन्दू संगठन, गौ- सेवक के कार्यकर्ताओ को सुचना प्राप्त हुई की दिल्ली- मुंबई एक्सप्रेस-वे (Delhi Mumbai expressway) 8 लाइन रोड़ पर जावरा की और से झाबुआ तरफ एक गौवंश से भरा हुआ लोडिंग पिकप वाहन जा रही है, तथा गौ-सेवक कार्यकर्ता उक्त पिकप वाहन का पीछा करते हुए आ रहे है जिनपर गौ-तस्करों द्वारा वाहन से ही पत्थर फेंके जा रहें हैं। जिसकी सुचना धामनोद के हिन्दू संगठन के कार्यकर्ताओ को मिली। जिसपर धामनोद के कार्यकर्ताओ ने स्थानीय धामनोद चौकी प्रभारी आनंद बाग़बान को सुचना की पुलिस चौकी प्रभारी श्री बाग़बान दल-बल के साथ 8 लाइन रोड़ पर गए व कुछ समय बाद धामनोद से गोपालपूरा गाँव के पास ओद्योगिक थाना रतलाम क्षेत्र मै गौवंश से भरी पिकप वाहन MP. 45.G.2854 को पुलिस प्रशासन और 8 लाइन रोड़ के कर्मचारियों, गोवंश का पीछा करके आ रहे गौ-सेवकों के सहयोग से बरामद किया गया वहीं उक्त पिकअप वाहन चालक और सवार मौके से भाग निकले उक्त पिकप वाहन में 8 गोवंश ठूस ठूस कर क्रूरता पूर्वक भरे हुए थे।
वहीं पिकअप वाहन में उपर दो कैरेट पत्थरों के भरे हुए रखें हुए थे।

गोवंश को इसरथुनी गौशाला छोड़ा गया और पिकअप वाहन को ओद्योगिक पुलिस थाना रतलाम पर लेकर आये यहां पर फ़रियादी नरेंद्र शर्मा (बंटी) की रिपोर्ट पर आगे की कार्यवाही पुलिस द्वारा की जा रही है।

 949 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *