जिलाध्यक्ष की उपस्थिति मे भाजपा महिला मोर्चा ने जलाया प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का पुतला

  
Last Updated:  अगस्त 27, 2025 " 07:20 अपराह्न"

Ratlam: भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के उस बयान पर तिखी नाराजगी जताई है,जिसमें उन्होंने कहा है कि मध्यप्रदेश मे सबसे ज्यादा शराब महिलाएं पीती है। इस बयान को लेकर भाजपा महिला मोर्चा ने बुधवार दोपहर डालुमोदी बाजार चौराहे पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय की उपस्थिति में जीतू पटवारी का पुतला जलाया|  महिलाओं ने पटवारी के पुतले को चप्पलों से पीटा और फिर आग लगा दी।


पूतला दहन के पूर्व महिला मोर्चा की कार्यकर्ता प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनिता कटारिया, जिला महामंत्री अनिता पाहूजा, के नेतृत्व मे नारेबाजी करती हुई पैलेस रोड़ स्थित भाजपा कार्यालय से निकली और डालू मोदी चौराहा पहुंचकर पुतला जलाया| इस दौरान निगम अध्यक्ष मनीशा शर्मा, महिला मोर्चा पदाधिकारी  दिव्या चन्दन शर्मा, अनिता कटारा, जीवन ज्योति, सीमा अग्रवाल, भावना गुर्जर, रेखा गोतम, कुसुम सोलंकी, भारती राहोरी ,आयुशी सांखला, सपना त्रिपाठी, मरियम मंसुरी, राधा चौहान, रिना पाल, सुरेखा सेन, मंजुला माहेश्वरी , प्रीती मण्डलोई, मधुबेन गेहलोत, भाजपा जिला महामंत्री निर्मल कटारिया, जिला उपाध्यक्ष बलवंत भाटी, सुनील सारस्वत, जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी, सह प्रभारी नीलेश बाफना एवं भंडार प्रमुख दश रथ पाटीदार आदि मौजूद रहे।

 362 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *