सैलाना में कृषि अधिकारी रिश्वत लेते धराया ,लोकायुक्त ने की कार्यवाही… Video

  
Last Updated:  अगस्त 28, 2025 " 05:51 अपराह्न"

Sunilsingh parihar
Ratlam/sailana:
जिले के सैलाना में लोकायुक्त पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए सैलाना के कृषि विस्तार अधिकारी को 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है।

प्राप्त जानकारी अनुसार आवेदक विजय सिंह राठौर निवासी ग्राम सकरावदा तहसील सैलाना ने पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त उज्जैन आनंद यादव को शिकायत की थी कि उसे उसके गाँव में कीटनाशक व खाद-बीज़ की दुकान खोलना है जिसके लायसेंस के लिए उसने मई में लोकसेवा केंद्र के माध्यम से आवेदन किया था ।
जुलाई में उसे लाइसेंस बनने का मेसेज मोबाइल पर मिल गया था, उक्त तीनों लाइसेंस की असल कॉपी लेने के लिए वह कृषि विस्तार अधिकारी सैलाना मगन लाल मेडा से मिले तो उसने आवेदक से तीनों लाइसेंस की असल कॉपी देने के लिए 30 हजार रुपये रिश्वत की मांग की गई|
आवेदक के निवेदन पर लाइसेंस हेतु मगन लाल मेडा 25 हजार रिश्वत लेने पर राजी हुए , दिनाँक 21/8/25 को मगन लाल मेडा ने आवेदक से 15 हजार रुपये ले लिए थे,
शिकायत की तस्दीक कर आज ट्रैप आयोजित किया गया तथा मगन लाल मेडा को आवेदक से रिश्वत के शेष 10 हजार रुपये लेते हुए सैलाना स्थित वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी कार्यालय में रंगे हाथों पकडा गया।
लोकायुक्त टीम में
निरीक्षक राजेंद्र वर्मा प्र आर कन्हैया , हितेश ललावत , आरक्षक गण विशाल रेशमिया, नेहा मिश्रा व नीरज राठौर थे।खबर लिखे जाने तक कागजी कार्रवाई जारी थी।

Video

 1,237 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *