Ratlam: कुमारी नेहल बनीं यूनिवर्सिटी गोल्ड मेडलिस्ट, प्रवीण सूची में प्रथम स्थान

  
Last Updated:  मार्च 17, 2026 " 02:56 अपराह्न"


रतलाम (स्पष्ट खबर)। श्री अरिहंत कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल एजुकेशन, रतलाम की छात्रा कुमारी नेहल चोपड़ा ने सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय उज्जैन द्वारा घोषित सत्र 2022–2025 बीबीए की प्रवीण सूची में प्रथम स्थान प्राप्त कर यूनिवर्सिटी गोल्ड मेडल हासिल किया है। इस उपलब्धि से उन्होंने रतलाम शहर का नाम गौरवान्वित किया है।
नेहल की इस उत्कृष्ट सफलता से महाविद्यालय में हर्ष का वातावरण है। इस अवसर पर वाइस प्रिंसिपल डॉ. नितिन राव चव्हाण ने कहा कि नेहल की मेहनत, अनुशासन और समर्पण अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है। वहीं प्रशासनिक अधिकारी डॉ. आनंद त्रिवेदी ने कहा कि नेहल एक अत्यंत गंभीर, मेहनती एवं अध्ययनशील छात्रा हैं और संस्थान को उन पर गर्व है।


नेहल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों एवं नियमित अध्ययन को दिया। उन्होंने बताया कि निरंतर प्रयास, सही मार्गदर्शन और आत्मविश्वास के बल पर किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।
शहर के शिक्षाविदों एवं गणमान्य नागरिकों ने भी कुमारी नेहल की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे रतलाम के लिए गर्व का क्षण बताया है।

 252 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *