रतलाम/ आईटीआई सैलाना में प्रवेश के लिए 30 जून तक करें रजिस्ट्रेशन

  
Last Updated:  जून 5, 2026 " 11:37 अपराह्न"

सत्र 2026-27 के लिए विभिन्न ट्रेडों में प्रवेश प्रक्रिया जारी

रतलाम, 05 जून (स्पष्ट खबर)। शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI) सैलाना में सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। प्रभारी प्राचार्य ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन वेबसाइट https://mpiticounseling.co.in पर 30 जून 2026 तक रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

संस्थान में कुल पांच ट्रेड संचालित हैं। कोपा में 48, फिटर में 20, वेल्डर में 40, इलेक्ट्रिशियन में 20 तथा मैकेनिक मोटर व्हीकल (एमएमवी) में 24 सीटें निर्धारित हैं।

प्रवेश के लिए कोपा, फिटर, इलेक्ट्रिशियन एवं एमएमवी ट्रेड हेतु 10वीं उत्तीर्ण तथा वेल्डर ट्रेड हेतु 8वीं उत्तीर्ण अभ्यर्थी पात्र होंगे।

 199 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *