रतलाम/ पार्टी के नेता बन गए , अब जनता के नेता बन जाओ:- संभाग प्रभारी सुरेश आर्य

  
Last Updated:  जून 15, 2026 " 06:36 अपराह्न"

Ratlam: पार्टी के नेता बन गए , अब जनता के नेता बन जाओ:- संभाग प्रभारी सुरेश आर्य

भाजपा की जिला बैठक मे आगामी कार्यक्रमों पर मंथन

रतलाम 15 जून (स्पष्ट खबर)। भारतीय जनता पार्टी आज देश और दुनिया सबसे बड़ी पार्टी है। इसका सदस्य होना ही गर्व की बात है। भाजपा ने आपको पदाधिकारी के रूप मे नेता बना दिया है,अब संगठन सृजन कार्य पर सभी जनता के नेता बन जाओं। यह आव्हान भाजपा के संभाग प्रभारी सुरेश आर्य ने जिला बैठक मे किया।

भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय की अध्यक्षता मे यह बैठक जावरा अंबिका रिसोर्ट मे सम्पन्न हुई। इसमें जिला प्रभारी विवेक जोशी, जिला महामंत्री महेश सोनी एवं जयवंत कोठारी मंचासीन रहे। बैठक मे संभाग प्रभारी श्री आर्य ने पार्टी के निर्देशानुसार किये जाने वाले कार्यों की विषयवार समीक्षा की और कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत कर विरोधी पार्टियों को सबक सिखाने का संकल्प दिलाया।
जिला प्रभारी श्री जोशी ने इससे पूर्व पार्टी पदाधिकारियों को मंडल की बैठक नियमित करने एवं इसमें मंडल पदाधिकारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने पर बल दिया। उन्होने कहा संगठन के सभी कार्यक्रम पार्टी को आगे बढ़ाने वाले है, इनमे पूरी गम्भीरता से शामिल होकर सफल बनाए। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने बताया कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व मे केन्द्र सरकार के 12 वर्श पूर्ण होने पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हो रहे है। 05 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के बाद वर्षा काल मे भी अधिक से अधिक पौधारोपण करना है। जनप्रतिनिधियों के जनसम्पर्क अधिक से अधिक कराना है और योग दिवस कार्यक्रम को सफल बनाना है। श्री उपाध्याय ने मंडलवार बैठक के आयोजन की जानकारी ली और मंडल प्रभारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक मे सभी पदाधिकारियों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की पुस्तक प्रदान की गई। बैठक का संचालन जिला महामंत्री जयवंत कोठारी ने किया। आभार प्रदर्शन महेश सेानी द्वारा किया गया। बैठक मे जनपद अध्यक्ष, नगर परिषद अध्यक्ष, जिला पदाधिकारी, मंडल प्रभारी, मंडल अध्यक्ष,मण्डल महामंत्री, मोर्चा जिला अध्यक्ष उपस्थित  रहे ।

 271 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *