राज्य स्तरीय विज्ञान, गणित, पर्यावरण एवं सामाजिक विज्ञान प्रदर्शनी में रतलाम जिले का दबदबा

  
Last Updated:  अगस्त 22, 2026 " 03:12 अपराह्न"

Ratlam:पलसोडी के छात्र रोहित डांगी ने प्रथम तथा घोड़ापाला के करन भूरिया ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया

रतलाम(स्पष्ट खबर)। राज्य शिक्षा केंद्र, भोपाल द्वारा सांदीपनी शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय, सांईखेड़ा जिला नरसिंहपुर में 20 एवं 21 अगस्त 2026 को आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय विज्ञान, गणित, पर्यावरण एवं सामाजिक विज्ञान प्रदर्शनी 2025-26 में रतलाम जिले के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम गौरवान्वित किया है।

प्रदर्शनी में विकासखंड रतलाम के शासकीय विद्यालय पलसोडी के होनहार छात्र रोहित डांगी ने पर्यावरण के क्षेत्र में अपने नवाचार का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया। छात्र रोहित डांगी ने इंस्पायर अवार्ड के तहत नवाचार गतिविधि के रूप में प्रदेश स्तरीय कार्यशाला में उल्लेखनीय प्रदर्शन किया। उनकी इस उपलब्धि के लिए मध्यप्रदेश शासन के शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया। छात्र की इस सफलता में उनके मार्गदर्शक शिक्षक दीपक शर्मा का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

इसी क्रम में गणित विधा में विकासखंड सैलाना की शासकीय माध्यमिक शाला घोड़ापाला के कक्षा 6वीं के छात्र करन भूरिया, पिता लक्ष्मण भूरिया ने राज्य स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। छात्र करन भूरिया एवं उनकी मार्गदर्शक शिक्षिका श्रीमती स्वाती सक्सेना को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रमाण-पत्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया।

छात्रों की इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर सीईओ जिला पंचायत सुश्री वैशाली जैन, जिला शिक्षा केंद्र के जिला परियोजना समन्वयक अखिलेश कुमार राजपूत, सहायक परियोजना समन्वयक राजेश कुमार झा, रतलाम बीआरसी श्रीमती सुरेखा माना तथा सैलाना बीआरसी नरेंद्र पासी ने प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने विजेता विद्यार्थियों, उनके मार्गदर्शक शिक्षकों एवं अभिभावकों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

 218 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *