रतलाम/अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्यावाही

  
Last Updated:  सितम्बर 10, 2026 " 04:26 अपराह्न"

Ratlam: 30 लीटर हाथ भट्टी मदिरा तथा 2 हजार किलोग्राम महुआ लहान जप्त कर 5 प्रकरण पंजीबद्ध किए

रतलाम (स्पष्ट खबर)। डीईओ आबकारी विभाग विकास मंडलोई ने बताया कि कलेक्टर श्री अजय कटेसरिया के निर्देशानुसार आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के विरुद्ध जावरा तथा आलोट के ग्रामीण क्षेत्र कसारी, डेलवास, पनासिया, लसूडिया जंगली,में दबिश एवं तलाशी अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान 30 लीटर हाथ भट्टी मदिरा तथा 2 हजार किलोग्राम महुआ लहान जप्त की गई। जिसमें आरोपियों के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) क के तहत कुल 05 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए। जप्त मदिरा की कुल कीमत लगभग 2 लाख 3 हजार रुपये है। उक्त कार्यवाही जारी रहेगी।

 19 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *