भोपाल में भाजपा कार्यालय पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हमला, पथराव

  
Last Updated:  मार्च 18, 2020 " 01:17 अपराह्न"

भोपाल। कर्नाटक के बेंगलुरु से शुरू हुआ मध्य प्रदेश का सियासी ड्रामा शाम को भोपाल आते आते उग्र हो गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा के प्रदेश कार्यालय पर हमला बोल दिया। जमकर पथराव किया गया। कुछ लोग घायल हुए हैं। कलेक्टर ने इलाके में धारा 144 लगा दी है। 

दिग्विजय सिंह के लिए कांग्रेस ने राज्यसभा में हंगामा किया

मध्यप्रदेश में कमलनाथ सरकार के राजगुरु श्री दिग्विजय सिंह बुधवार सुबह 10:00 बजे बेंगलुरु में थे। दिग्विजय सिंह वहां एक रिसॉर्ट में ठहरे हुए कांग्रेस के बागी विधायकों से मिलने गए थे। बागी विधायकों ने मिलने से इंकार कर दिया। पुलिस ने उन्हें रिसोर्ट के बाहर ही रोक लिया। दिग्विजय सिंह धरने पर बैठ गए तो उन्हें हिरासत में ले लिया गया। इस घटना के विरोध में राज्यसभा में जमकर हंगामा हुआ। सदन को स्थगित करना पड़ा। 

दिग्विजय सिंह समर्थकों ने भोपाल में भाजपा प्रदेश कार्यालय पर पथराव किया

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कांग्रेस पार्टी ने एक मार्च निकाला और राज्यपाल महोदय को ज्ञापन सौंपा। इसके बाद अचानक कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भीड़ भाजपा कार्यालय की तरफ बढ़ गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय पर नारेबाजी करते हुए हमला बोल दिया। पथराव किया गया। इस पथराव में कुछ लोग घायल हुए हैं। कार्यालय में मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी जवाबी पथराव किया। पुलिस ने बड़ी मुश्किल से दोनों पक्षों के बीच शांति स्थापित की। कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। कलेक्टर ने धारा 144 लगा दी।

 2,466 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *