रतलाम: लॉकडाउन में नियमों के उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही हेतु पुलिस ने शुरु किया अभियान
Last Updated: मार्च 24, 2020 " 09:45 पूर्वाह्न"
रतलाम: 24 मार्च 2020 (स्पष्ट खबर) / कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने हेतु प्रशासन द्वारा धारा 144 के अंतर्गत आदेश जारी कर सभी प्रकार की दुकानों व मार्केट को बंद किए जाने व आवस्यक वस्तुओं की दुकानों को खोले जाने हेतु समय निर्धारित कर आदेश जारी किए गए थे व लोगों से अपील की गई थी की कोई भी अनावश्यक अपने घर से बाहर न आए एवं आवस्यक वस्तुओं की खरीदी हेतु केवल एक व्यक्ति को बाहर आने की अनुमति के स्पष्ट निर्देश दिए गए थे, परंतु कुछ व्यक्ति इसकी गंभीरता को न समझते हुए मिठाई, चाय, नमकीन आदि दुकानें खोल कर खुले आम उल्लंघन कर अपनी दुकानें खोल रहे हैं व कुछ व्यक्ति अपने घरों से मोटरसाइकिल, कार से 2-3 के समूह में बैठ कर बाहर अनावश्यक घूम रहे हैं जो लोक स्वास्थ्य को खतरे में डालने वाला कृत्य है, जिसको लेकर आज से रतलाम पुलिस द्वारा अभियान चलाया जाकर ऐसे लोगों के विरुद्ध कार्यवाही शुरू की गई है, जिसके अंतर्गत सैलाना बस स्टैंड स्थित मौर्य नमकीन दुकान को खुले पाये जाने पर जारी आदेश का उल्लंघन पाते हुए आरोपी दिलीप पिता मांगीलाल मौर्य एवं मांगीलाल पिता भेरू मौर्य निवासी माली कुआ के विरुद्ध धारा 188 के अन्तर्गत कार्यवाही की गई है/ तथा आज दिनांक से ऐसे व्यक्तियों के विरुद्ध भी कार्यवाही प्रारंभ की जावेगी जो जारी आदेश का उल्लंघन कर बाहर मोटर साइकल, कार आदि से अकारण 2-3 की संख्या में घूम रहे हैं, इनके विरुद्ध धारा 144 के उल्लंघन के अन्तर्गत कार्यवाही की जावेगी एवं उनके लाइसलाइसेन्स निरस्त कराये जाने की कार्यवाही भी की जावेगी, /