रतलाम बांसवाड़ा मार्ग पर पेड़ से लटका मिला अज्ञात युवक का शव , सैलाना पुलिस कर रहीं जांच-

  
Last Updated:  जुलाई 29, 2020 " 03:37 अपराह्न"

रतलाम/सैलाना: 29, जुलाई 2020(स्पष्ट खबर)| रतलाम बांसवाड़ा मार्ग सैलाना बायपास पर खेत के सैडे पर पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक का शव सूत्र बताते हैं कि सुबह टहलने निकले व्यक्ति ने देख कर पुलिस को सूचना दी , वहीं घटना स्थल रतलाम बांसवाड़ा मार्ग पर होने से मार्ग से आवागमन करने वाले लोगों की भिंड जमा होने लगी थी जिसे पुलिस द्वारा हटाया गया |


जिले के सैलाना थाना क्षेत्र रतलाम- बांसवाड़ा टू- लेन मार्ग सैलाना बायपास शिकारवाड़ी तालाब क्रं.01 कि नहर के पास एक युवक का शव पेड़ पर लटका मिला पुलिस को आज सुबह लगभग 7:30 बजे सूचना मिलते ही सैलाना एसडीओपी बीआर सोलंकी एवं
पुलिस थाना सैलाना के एसआई लालजी परमार , एस आई मनोज पाटीदार दल बल के साथ मौके पर पहुंचे, रतलाम से एफएसएल अधिकारी अतुल मित्तल भी मौके पर पहुंचे और पुलिस अधिकारियों के साथ घटना स्थल का मौका मुआयना किया,
उक्त मृत युवक जिस फंदे से पेड़ पर लटका हुआ था वह फंदा टीशर्ट का था तथा मृत युवक बनियान में मिला जिस को देख कर प्रथम दष्टिया प्रतित होता है की टीशर्ट मृत व्यक्ति का ही है
वहीं पेंट की जेब से मोबाईल एवं ₹ 4,500 निकलें जो पुलिस ने मौके से बरामद कर मोबाईल में डायल नम्बर पर कॉल किया गया जो पुलिस पुलिस सूत्रों से बताया गया की युवक राजस्थान के बांसवाड़ा जिले का है, वहीं दो घंटे बाद भी युवक के कोई परिचित मौके पर नहीं पहुंचे थे,पुलिस द्वारा शव पोस्टमार्टम के लिए सैलाना अस्पताल लाया गया है
समाचार लिखें जाने तक उक्त शव की शिनाख्त नहीं हुई हैं|

मामला हत्या या आत्महत्या का अभी स्पष्ट नहीं-

पुलिस थाना सैलाना के उपनिरीक्षक मनोज पाटीदार ने बताया कि सुबह 7:00 – 7:30 बजे सैलाना बायपास पर मृग की सूचना मिली थी मौके पर तस्दीक कि अज्ञात का मृग कायम किया है परिजनों से संपर्क करने की कोशिश की जा रहीं हैं, मामला हत्या या आत्महत्या का अभी कुछ क्लियर नहीं किया जा सकता जांच चल रहीं जांच के बाद स्पष्ट किया जाएगा,
मृग कायमी के बाद जानकारी मिल रहीं हैं कि व्यक्ति बांसवाड़ा का रहने वाला था परिजनों से संपर्क करने की कोशिश की जा रहीं हैं|

 8,421 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *