मध्यप्रदेश: महिला ने 24 वर्षीय बेटे की बलि चढ़ा दी, कुल्हाड़ी से गर्दन काट दी –

  
Last Updated:  अक्टूबर 22, 2020 " 06:56 अपराह्न"

भोपाल| मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में एक महिला ने अपने 24 वर्षीय जवान बेटी की बलि चढ़ा दी। उसने कुल्हाड़ी से वार करके अपने बेटे की गर्दन काट दी जबकि उसका बेटा सो रहा था। मामला पन्ना जिला मुख्यालय के नजदीक स्थित कोहनी गांव का है। घटना के बाद गांव में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

पुलिस ने स्वीकार किया बलि लेने का मामला

पुलिस थाना कोतवाली शहर पन्ना के इंस्पेक्टर अरुण सोनी ने बताया कि सुबह करीब 4:30 बजे उन्हें सूचना मिली कि कोहनी गांव में सुनिया बाई लोधी जिसकी उम्र करीब 50 साल है, ने अपने 24 वर्षीय बेटे द्वारका लोधी की हत्या कर दी है। इंस्पेक्टर अरुण सोनी ने बताया कि गांव वालों ने प्राथमिक जानकारी दी है कि महिला सुनिया बाई इस तरह की गतिविधियों में विश्वास रखती है। महिला अक्सर बलि लेने की बात करती थी। घटना वाली रात जब उन्होंने कुल्हाड़ी से अपने बेटे की गर्दन काटी, इसी तरह के प्रभाव में थी।

बेटे की हत्या के बाद महिला ने अपने पति को बताया कि मैंने “बलि ले ली है”

इसी बीच, कोहनी गांव के राम भगत ने कहा कि, ‘सुनिया बाई ने अपने बच्चे को मार दिया। उसको देवी मां के भाव आते थे और कहती थी कि मैं बलि ले लूंगी। उसने रात में नींद में अपने बेटे की हत्या कर दी। ’उन्होंने कहा, ‘घटना के समय उनके घर में सुनिया बाई, उसका पति एवं बेटा थे। उसका पति एवं बेटा सोए हुए थे। रात में सुनिया बाई ने कुल्हाड़ी ली और उसने अपने बेटे को काट दिया। उसने अपने बेटे को काटकर अपने पति को भी बताया था कि देखो मैंने अपना काम कर दिया है। बलि ले ली है। बच्चे को मार दिया है और जाकर देखो।’

 1,901 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *